Search

सरकार ने बनाए नए नियम, बैन हो सकते हैं ऑनलाइन गेमिंग

New Delhi : ऑनलाइन गेमिंग पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने नए नियम जारी किए हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियमों के बारे में घोषणा की है. सरकार ने गेमिंग के लिए जो नए नियम जारी किए हैं, वह ऑनलाइन बेटिंग और गैम्बलिंग प्लेटफॉर्म्स पर दांव लगाने वाले गेम्स को प्रतिबंधित करने के लिए लाए गए हैं. इन नए नियमों के मुताबिक, सभी गेम्स सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा निर्धारित किए जाएंगे. सरकार के नए नियमों के आने के बाद रियल मनी से खेलने जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा कसने वाला है. रियल मनी गेम्स में यूजर्स असली में पैसे लगाकर इस उम्मीद में गेम खेलते हैं कि उन्हें जीतने पर और पैसे मिलेंगे.

क्या कहते हैं नए नियम?

सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि ऐसे ऑनलाइन गेम्स जो जुआ या फिर सट्टेबाजी जैसे गेम नए गेमिंग नियमों के तहत आएंगे. सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन इस बात को निर्धारित करेगा कि गेम में गैम्बलिंग से जुड़ी कोई भी चीज है या नहीं. राजीव चंद्रशेखर ने इस बात की जानकारी दी है कि सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन हर एक गेम की निगरानी का काम करेगी. ऐप को मिलने वाली परमिशन इस बात पर निर्धारित होगी कि क्या ऐप में किसी भी तरह से दांव लगाना आदि शामिल तो नहीं है. यदि सेल्फ- रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन को किसी भी गेम में इस तरह की कोई भी बात लगती है तो ऐसे में उन गेम को परमिशन नहीं दी जा सकती है. ऐप को पहले सेल्फ- रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन की परमिशन की जरूरत होगी. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पैसा इकट्ठा करने वाले ऑनलाइन गेम के लिए KYC मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा.

मीडिया संस्थाओं को हिदायत

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थाओं, मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विज्ञापन मध्यस्थों को भी सलाह दी है कि वे सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के विज्ञापन/प्रचार सामग्री को प्रसारित करने से परहेज करें. एडवाइजरी में मंत्रालय ने मुख्यधारा के अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों द्वारा हाल में सट्टेबाजी वेबसाइटों के विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को प्रकाशित करने पर भी कड़ा ऐतराज जताया है. समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और ऑनलाइन समाचार प्रकाशकों सहित सभी मीडिया प्रारूपों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है और हाल के दिनों में मीडिया में इस तरह के विज्ञापन दिखाए जाने के विशिष्ट उदाहरण पेश किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें – रंका">https://lagatar.in/truck-destroyed-on-sight-on-nh-343-in-ranka/">रंका

में एनएच-343 पर देखते ही देखते खाक हाे गया ट्रक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp