Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजकीय माघी पूर्णिमा मेला शुरू, मंत्री बादल पत्रलेख और मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन समेत साहिबगंज की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : शनिवार को आदिवासी महाकुंभ राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 2024 की शुरुआत हुई. राजमहल स्थित सिंधी दालान से इस मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया. इस मौके पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मौजूद रहे. उपायुक्त हेमंत सती ने अतिथियों का स्वागत किया एवं सभी का जोहार करते हुए कहा कि पतित पावनी उत्तरवाहिनी गंगा नदी के तट पर अवस्थित ऐतिहासिक नगरीय राजमहल का धार्मिक पृष्ठभूमि तथा प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा मेला का इतिहास अति प्राचीन है. राजमहल राजकीय माघी पूर्णिमा की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि इस अवसर पर सनातन धर्मावलम्बी "सफाहोड़" आदिवासी समुदाय के लाखों श्रद्धालु अपनी सांस्कृतिक परम्परा का अनुशरण करते हुए "गंगा स्नान" करते हैं एवं प्रकृति के जागृत देवता "भगवान सूर्य" की पूजा करते हैं. यह एक सुखद संयोग है कि आज ही के दिन महान आत्मा संत रविदास की जयन्ती भी है, जिसकी कृतियां अविस्मरणीय है. झारखंड सरकार, साहेबगंज जिले के विकास के साथ-साथ इस "राजकीय मेला" के विकास के लिए संकल्पित है. झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस क्षेत्र को विकसित करने एवं पर्यटन के राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने इस समारोह में शामिल हुए मुख्य अतिथि मंत्री बादल पत्रलेख, विशिष्ट अतिथि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राजमहल सांसद,राजमहल विधायक, सफाहोड़ समाज के गुरू बाबाओं, पदाधिकारीगण, पत्रकार बन्धुओं, भक्तजनों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया. वहीं मंत्री बादल पत्रलेख ने सफहोड़ समुदाय के गुरूबाबा मंत्री अतिथिगण एवं श्रद्धालु जनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि साहिबगंज जिले में उन्हें कई अवसरों पर आने का मौका मिला है. उन्हें यहां की संस्कृति एवं प्यार हमेशा लुभाता है. वहीं उत्तर वाहिनी मां गंगा की तट पर यह मेला यहां की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह मेल आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल करेगा साथ ही इस मेले में सम्मिलित होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा राजमहल के इस पावन पवित्र धरती जहां उत्तरवाहिनी गंगा बहती है. इस आदिवासी महाकुंभ पूरे भारत वर्ष में सबसे बड़ा आदिवासी महाकुंभ है. इसका इतिहास भी गौरवशाली रहा है. उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग अनुशासित होकर पूजा-अर्चना करते हैं एवं पूरी निष्ठा से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न करने के बाद अपने घरों को लौटते हैं जो हमारे भारत की गंगा जमुनी संस्कृति का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है. इसके अलावा उन्होंने मां गंगा कि कृपा बनी रहे इसकी कामना भी की. इस मौके पर उप विकास आयुक्त, सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता, निदेशक आईटीडीए, सुनील सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता जिले के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.

खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी से चार घर जलकर राख

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/20-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज के कबीर टोला में शनिवार के दिन खाना बनाने के दौरान आग लगने से चार फूस के घर जलकर राख हो गए. अग्नि पीड़ित परिवारों के अनुसार इस अगलगी में घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, पलंग,पंखा, बिछावन व नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. इस अगलगी में घर सहित लाखों रुपए की क्षति होने की आशंका है. जानकारी के अनुसार खुशमुद्दीन शेख के घर में दोपहर का खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई. आग की तेज लपेटों ने पड़ोस के रहीम शेख, लालू शेख व शिशु शेख समेत चार लोगों के घर को चपेट में ले लिया, सभी घर जलकर राख हो गये. शोरगुल सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचकर चापाकल की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. सभी घर फूस के होने की वजह से जलने से नहीं बच सका. हालांकि आग को फैलने से किसी तरह से रोका गया है. अगलगी की इस घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है.

दुष्कर्म के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास की सजा

साहिबगंज : शनिवार को बरहेट थाना अंतर्गत डुगू  बथान के निवासी  मंदारिया हेंब्रम उर्फ श्रीचंद हेंब्रम को पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश स्पेशल कोर्ट के पोक्सो जज वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही ₹50000 भी जुर्माना लगाया है. इस मामले को लेकर अभियोजन पक्ष के आनंद कुमार चौबे ने 8 गवाहों का परीक्षण किया. वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से मुफ्त में मिलने वाले लीगल डिफेंस अधिवक्ता कामिनी शर्मा ने 8 गवाहों का प्रति परीक्षण किया. विदित हो कि उक्त घटना को लेकर बरहेट थाना अंतर्गत पहाड़पुर के बजल मुर्मू ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने को लेकर बरहेट थाना में 26 फरवरी 2022 को कांड संख्या 14/ 2022 में प्राथमिक की दर्ज कराई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही