Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत और अमेरिका की सरकार ने उद्योग जगत के लिए तैयार की जमीन, अमलीजामा पहनायें उद्योगपति : मोदी

Advertisement
Advertisement
washington :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिवसीय अमेरिकी राजकीय यात्रा संपन्न हो गयी. जिसके बाद आज शनिवार सुबह पीएम मोदी दो दिवसीय मिस्र राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुए. वाशिंगटन के केनेडी सेंटर में शुक्रवार को ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ ने कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें भारत और अमेरिका के शीर्ष कारोबारियों, समाज सेवियों के साथ-साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हुए और पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की सरकारों ने दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय के लिए जमीन तैयार कर दी है. अब इस कार्य को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी कॉरपोरेट क्षेत्र एवं प्रस्तावकों की है. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-all-party-meeting-in-delhi-today-amit-shah-will-attend-rahul-said-pm-is-abroad-meeting-is-not-important-for-him/">मणिपुर

हिंसा : आज दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग, अमित शाह होंगे शामिल, राहुल ने कहा, पीएम विदेश में हैं, उनके लिए बैठक महत्वपूर्ण नहीं)

मोदी ने व्यापारिक समुदाय से अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत-अमेरिका साझेदारी सहूलियत पर नहीं, बल्कि दृढ़ विश्वास, साझा प्रतिबद्धताओं और संवेदनाओं पर आधारित है. कहा कि पहली आधिकारिक अमेरिकी राजकीय यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं. मोदी ने ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रक्षा से लेकर विमानन, व्यावहारिक सामग्री से लेकर विनिर्माण और आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक, भारत और अमेरिका अब सबसे विश्वसनीय साझेदार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने व्यापारिक समुदाय से आगे आने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-constable-of-urimari-op-shot-dead-police-engaged-in-investigation/">रामगढ़

: उरीमारी ओपी के कांस्टेबल को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका और देश के कॉरपोरेट समुदाय के लिए भारत में असीमित अवसर

मोदी ने कहा कि भारत की हर विकास परियोजना अमेरिकी सपने को और मजबूती देने की क्षमता रखती है. उन्होंने कहा कि भारत बुनियादी ढांचे के विकास में रिकॉर्ड 125 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत की विकास गाथा में अमेरिका और देश के कॉरपोरेट समुदाय के लिए असीमित अवसर हैं. आपके लिए, यह सबसे पहले और तेजी से आगे आकर लाभ उठाने का समय है. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-poonch-one-jawan-injured/">J&K

: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, एक जवान घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही