NewDelhi : पेगासस फिर सुर्खियों में है. खबर है कि भारत सरकार को पेगासस जैसा नया स्पाईवेयर चाहिए. पेगासस के बारे में बता दें कि अमेरिकी सरकार इसे ब्लैकलिस्ट कर चुकी है. भारत में तो पेगासस मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. ऐसे में सरकार पेगासस की प्रतिद्वंद्वी सॉफ्टवेयर कंपनियों से डील करने की सोच रही है. खबर है कि कई सर्विलांस कंपनियां भारत सरकार के समक्ष बोली लगाने की तैयारी कर रही हैं. इजराइल की स्पाईवेयर कंपनी क्वॉड्रीम (Quadream) और कॉग्नाइट (Cognyte) के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस, बेलारूस और साइप्रस की स्पाईवेयर फर्म भी बोली लगा सकती हैं. फायनेंशिल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत के डिफेंस और इंटेलिजेंस अधिकारी नये स्पाईवेयर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 12 करोड़ डॉलर (986 करोड़ रुपए) तक खर्च कर सकते है. इसके लिए 12 कंपनियां बोली लगानेवाली हैं. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-9-out-of-top-10-sensex-companies-increased-by-rs-2-34-lakh-crore-bharti-airtel-remained-in-loss/">सेंसेक्स
की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 2.34 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल घाटे में रही
पर राजनीति गरमाई, गिरिराज सिंह ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, आरजेडी का शाह पर हमला, कहा- 40 लोकसभा सीटों की है चिंता
की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 2.34 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल घाटे में रही
प्रेडेटर कई ऐसे देशों में ऑपरेशनल है जहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है
सूत्रों ने बताया कि भारतीय अधिकारी ग्रीस की कंपनी Intellexa का स्पाईवेयर खरीदने की जुगत में हैं. खबर है कि इस कंपनी ने इजराइली मिलिट्री के पूर्व अधिकारियों की मदद से प्रेडेटर (Predator) नाम का स्पाईवेयर तैयार किया है. हालांकि इस स्पाईवेयर का एक जासूसी कांड में नाम आ रहा है, जिसमें ग्रीस के स्पाई चीफ और प्रधानमंत्री भी फंसे हुए हैं. सिजिटन लैब और फेसबुक के अनुसार प्रेडेटर कई ऐसे देशों में ऑपरेशनल है जहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है. इन देशों में मिस्र, सऊदी अरब, मैडागास्कर और ओमान शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/politics-heats-up-on-violence-giriraj-singh-demands-nitishs-resignation-rjd-attacks-shah-says-40-lok-sabha-seats-are-worried/">हिंसापर राजनीति गरमाई, गिरिराज सिंह ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, आरजेडी का शाह पर हमला, कहा- 40 लोकसभा सीटों की है चिंता
Leave a Comment