Search

झारखंड में लूट व भ्रष्टाचार में लिप्त है सरकार : रघुवर दास

Balumath (Latehar):  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में लूट व भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है. इस सरकार को हटाने के लिए हमें एकजुट होना होगा. आगामी चुनाव में इस सरकार का खात्मा हो जायेगा और झारखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार आयेगी. रघुवर दास हेरहंज प्रखंड के आराहारा ग्राम में भाजपा के द्वारा आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. जन चौपाल का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह व पूर्व विधायक प्रकाश राम ने संयुक्त रूप से किया. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यापर्ण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन प्रेम प्रसाद गुप्ता ने किया. जन चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. रघुवर दास के द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान सरकार झूठ की सरकार है. सरकार बोलती कुछ और है और करती कुछ और है. जन चौपाल कार्यक्रम में सुबह से भी ग्रामीण व भाजपा नेताओ का आना शुरू हो गया था. बालूमाथ, बारियातू, लातेहार व हेरहंज प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता अपने बाइक में भाजपा का झंडा लगाकर शोभायात्रा निकालते हुए जन चौपाल स्थल तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-and-chief-justice-sanjay-mishra-discussed-the-basic-structures-of-the-newly-constructed-high-court/">सीएम

हेमंत और चीफ जस्टिस संजय मिश्रा ने की नवनिर्मित हाइकोर्ट की आधारभूत संरचनाओं पर चर्चा

मौके पर ये रहे मौजद

जन चौपाल कार्यक्रम में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजधानी यादव, भाजपा नेता प्रवीण सिंह, राजेंद्र प्रसाद साहू, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, नीलम देवी, लक्ष्मण कुशवाहा, सुनील पांडेय, बलवंत यादव, शैलेश सिंह, गंगेश्वर यादव, लव सिंह, विवेक कुमार, संजय यादव, प्रदीप यादव, अजीत कुमार, कृष्णा यादव, रंजीत कुमार गुप्ता, संतोष यादव व अरुण साहू आदि मौजूद थे. दूसरी खबर

पूर्व सीएम रघुवर दास का किया गया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RRRR-2-1-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> लातेहार: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास बुधवार का थाना चौक के तेली मोहल्ला में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद के आवासीय परिसर में भव्य स्वागत किया गया. मौके पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया. प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि तेली मुहल्ला का जिस बूथ में मतदान होता है वहां आज तक भाजपा कभी नहीं हारी है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जनता से किये गये वायदों को पूरा नहीं कर पा रही है. आज प्रदेश में चारो ओर भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला है. रोजगार के अभाव में यहां के युवक दूसरे प्रदेश में पलायन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-world-does-not-work-without-shriram-ramji-does-not-work-nor-hanuman-the-city-echoes/">कोडरमा

:दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के…से गूंजा शहर

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह, जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, राजधानी यादव, पंकज सिंह, गोविंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, राजू प्रसाद, सुधा देवी, विष्णु गुप्ता, बद्री प्रसाद, बसंत प्रसाद, राजन तिवारी, पवन गुप्ता, रंजीत प्रसाद, संतोष प्रसाद, रवींद्र प्रजापति, पिंटू प्रसाद, ध्रुव पांडेय, राजकुमार प्रसाद, शिवनाथ मेहता व अवधेश चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp