Search

 
 
 

ऑनलाइन गेमिंग, घोड़ों की दौड़ और कसीनों पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की तैयारी में सरकार

 
LagatarDesk : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की बैठक 28-29 जून को चंडीगढ़ में होने वाली है. खबर है कि इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, यह सिफारिश मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की अध्यक्षता में गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने की है. (पढ़े, पाबंदियों">https://lagatar.in/india-exported-millions-of-tonnes-of-wheat-even-after-restrictions-sent-wheat-to-needy-countries-on-humanitarian-grounds/">पाबंदियों

के बाद भी भारत ने लाखों टन गेहूं का निर्यात किया, जरूरतमंद देशों को मानवीय आधार पर गेहूं भेजा)

ऑनलाइन गेमिंग के पूरे सिस्टम पर लग सकता है टैक्स

जीओएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑनलाइन गेमिंग के पूरे मूल्य पर जीएसटी लगाया जाना चाहिए. जिसमें खेल में भाग लेने पर खिलाड़ी द्वारा भुगतान किया जाने वाला प्रवेश शुल्क भी शामिल है. वहीं जीओएम ने घुड़दौड़ को लेकर सुझाव दिया है कि दांव लगाने के लिए जमा की गयी पूरी राशि पर जीएसटी लगाया जाये. इसे भी पढ़े : Corona">https://lagatar.in/corona-update-27-new-patients-found-in-24-hours-15-people-have-become-healthy-the-number-of-active-patients-in-the-state-is-232/">Corona

Update : 24 घंटे में मिले 27 नये मरीज, 15 लोग हुए स्वस्थ, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 232

कसीनो से खरीदे गये सिक्के और प्रवेश शुल्क पर भी जीएसटी

कसीनो की बात करें तो एक खिलाड़ी द्वारा कसीनो से खरीदे गये चिप्स/सिक्कों के पूर्ण अंकित मूल्य पर कर लगाया जायेगा. इसके साथ ही जीओएम ने कसीनो में प्रवेश शुल्क पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश भी की है. मालूम हो कि फिलहाल ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है. सरकार ने मई 2021 में ही इन तीनों पर जीएसटी के वैल्यूएशन के लिए मंत्रियों की समिति बनायी थी. इसे भी पढ़े : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-yashwant-sinha-the-joint-candidate-of-the-opposition-will-file-nomination-today-many-leaders-including-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-will-be-present/">राष्ट्रपति

चुनाव : विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नामांकन, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक है. जो 28 और 29 जून को चंडीगढ़ में होगी. इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे. जीएसटी काउंसिल यह बैठक छह महीने के बाद हो रहा है. इसे भी पढ़े : क्या">https://lagatar.in/do-you-also-want-a-glowing-skin-then-consume-these-five-things-daily/">क्या

आप भी चाहते हैं निखरी त्वचा, तो रोजाना इन पांच चीजों का करें सेवन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही