Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो के अस्पतालों की आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए सरकार ने जारी किये 2.73 करोड़

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोकारो जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्सिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 2,73,28,099 रुपये की राशि मंजूर की है.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोकारो जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्सिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 2,73,28,099 रुपये की राशि मंजूर की है. विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह राशि राज्य योजना के तहत दी गयी है.

 

यह बजट बोकारो जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य कार्यालयों, प्रयोगशालाओं और डायग्नोस्टिक सेंटरों में सेवाएं बहाल रखने के लिए खर्च किया जाएगा.

 

हालांकि इस व्यवस्था में मेडिकल कॉलेजों को शामिल नहीं किया गया है. आउटसोर्सिंग के जरिए विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

 

विभाग ने भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन करेंगे.

 

उनके प्रमाणन के बाद ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा. बोकारो के सिविल सर्जन को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है, जो कोषागार से राशि की निकासी करेंगे.

 

सरकार ने यह भी कहा है कि सभी पुराने नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा. यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों से हटकर खर्च पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी सिविल सर्जन की होगी.

 

उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही हर महीने की 10 तारीख तक खर्च का विवरण विभाग को भेजना अनिवार्य किया गया है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही