Search

केंद्र सरकार ने कहा, मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री दुष्‍प्रचार का हिस्‍सा, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी कहा, वे सहमत नहीं

NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी पर बनी बीबीसी (BBC) की डॉक्‍यूमेंट्री पर बवाल जारी है. केंद्र सरकार ने गुजरात दंगों पर बनी डॉक्‍यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा का हिस्सा करार दिया है. कहा कि बीबीसी की डॉक्‍यूमेंटी दुष्‍प्रचार, पक्षपाती और औपनिवेशक मानसिकता को दर्शाने वाली है. हम नहीं जानते कि इसके पीछे का एजेंडा क्‍या है? सबसे बड़ी बात कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर नाखुशी जाहिर की है.

  ऋषि सुनक पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन पर बरसे 

बता दें कि डॉक्यूमेंट्री विवाद ब्रिटेन की संसद में भी पहुंच गया. पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन ने इस मामले को संसद में उठाया तो ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने उन पर बरस पड़े.  ऋषि सुनक भारतीय पीएम मोदी के समर्थन में आ गये.  संसद में कहा कि वो इस डॉक्यूमेंट्री में उनके कैरेक्टरराइजेशन से सहमत नहीं हैं. सुनक ने  कहा कि इस मामले पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट है, जो स्टैंड लंबे समय से है, वह बदला नहीं है. सुनक ने आगे कहा कि निश्चित रूप से हम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो, लेकिन मैं उस चरित्र-चित्रण से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, जो नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है. इसे भी पढ़ें : ब्रिटिश">https://lagatar.in/british-mp-slams-bbc-for-attacking-pm-modi-says-it-is-biased-reporting/">ब्रिटिश

सांसद ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए BBC की निंदा की, कहा, यह पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग है

 अरिंदम बागची ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी पर बनी   डॉक्‍यूमेंट्री दुष्‍प्रचार का हिस्‍सा  

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने गुरुवार साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हाल ही में प्रसारित बीबीसी डॉक्‍यूमेंट्री, दुष्‍प्रचार का हिस्‍सा है. यह 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उनकी लीडरशिप पर सवाल खड़ा करती है. दंगों में भारी संख्या में लोग मारे गये थे. अरिंदम बागची के अनुसार यह एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा है. इसकी कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है, यह पक्षपातपूर्ण है. जान लें कि इस डॉक्‍यूमेंट्री को भारत में जारी नहीं किया गया है.डॉक्यूमेंट्री का पहला एपीसोड मंगलवार को प्रसारित किया गया था. खबर है कि सीरीज का दूसरा पार्ट 24 जनवरी को प्रसारित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : झरिया">https://lagatar.in/cheating-with-jharia-everyone-is-silent-raghukul-and-singh-have-a-bloody-fight-in-the-mansion/">झरिया

के साथ धोखा ! सब हैं खामोश, रघुकुल और सिंह मेंशन में खूनी संघर्ष, पुल‍िस और ग्रामीणों में झड़प, अमित अग्रवाल की बढ़ी मुश्‍क‍िल, जमीन पर कब्‍जे को लेकर आमने-सामने समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में  

बीबीसी ने India: The Modi Questionनाम से दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री रिलीज की

बीबीसी ने India: The Modi Question’ नाम से दो पार्ट में एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है. जानकारी के अनुसार इस डॉक्यूमेंट्री को कथित रूप से यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया था, लेकिन विवादों की वजह से यूट्यूब पर से इसे हटा दिया गया है. सीरीज की डिस्क्रिप्शन में कहा गया है, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यक के बीच तनाव पर एक नजर, 2002 के दंगों में उनकी भूमिका के बारे में दावों की जांच, जिसमें हजारों लोग मारे गये.

बिट्रेन ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सनक ने गुजरात 2002 के सांप्रदायिक दंगों पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पीएम मोदी का बचाव किया है. यूके हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एक सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को पक्षपातपूर्ण करार देते हुए ट्वीट किया. बीबीसी आपने एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गये भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय पुलिस और भारतीय ज्यूडिशियरी को ठेस पहुंचाई है और करोड़ों भारतीय की भावनाओं को आहत किया है. हम दंगों और इसमें जो जानें गयीं उसकी आलोचना करते हैं और हम आपके पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी आलोचना करते हैं. 2002 के गुजरात दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी गठित की थी. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि नरेंद्र मोदी का दंगों में कोई हाथ नहीं था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp