Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी स्कूल का हाल : यहां तीन कमरों में पढ़ते हैं सात सौ विद्यार्थी

Ashish Tagore Latehar : सरकार ने राज्य के स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का लक्ष्य रखा है. विगत दिनों प्रदेश के 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिया गया. इन विद्यालयों में भवन समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं. लातेहार जिला में भी चार उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये. मुख्यमंत्री ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन भी किया. लेकिन लातेहार में ही एक ऐसा भी स्कूल है, जहां तीन कमरों में तकरीबन सात सौ बच्चे पढ़ते हैं. आज हम बात कर रहे हैं सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की. विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 695 वर्ष 2013 में इस विद्यालय को मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. यहां कक्षा एक से दस की पढ़ाई होती है. विद्यालय में नामांकित छात्र व छात्राओं की संख्या 695 है. कुल नौ शिक्षक यहां पदस्थापित हैं. विद्यालय का दो भवन है और कुल कमरों की संख्या 6 है. इनमें से एक कमरा प्रधानाध्यापक का है. एक कमरे को कंप्यूटर लैब एवं एक अन्य कमरे को स्मार्ट क्लास बनाया गया है. अब बच जाते हैं कुल तीन कमरे. अब इन तीन कमरों में स्कूल के 695 छात्र पढ़ाई करते हैं. छात्रों की परेशानी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :  CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-12th-result-2023-the-graph-of-cbse-10th-and-12th-results-dropped-girl-students-ahead-this-time-too/">CBSE

10th & 12th Result-2023 : सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ग्राफ गिरा, छात्राएं इस बार भी आगे

विभाग को परेशानी से कराया गया है अवगत : प्राचार्य

[caption id="attachment_634907" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pintu-kumar_807-150x150.jpg"

alt="प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार" width="150" height="150" /> प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार[/caption]

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार ने शुभम संदेश व लगातार.इन से बातचीत करते कहा कि जिला के अधिकारियों को इस परेशानी से अवगत कराया गया है. जिला स्तर से भी विभाग को पत्राचार कर विद्यालय में भवन व कमरे बनाने के का आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में ही एक अर्द्धनिर्मित भवन है. उसे विद्यालय के निधि से बच्चों के बैठने के लायक बनाया गया है. यहां कक्षा एक व दो के छात्रों को बैठाया जाता है. शेष कमरों में अन्य बच्चे बैठते हैं. पर्याप्त कमरे नहीं रहने के कारण एक कमरे में दो-तीन कक्षाओं के छात्रों को बैठाना पड़ता है. 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kaksha-me-baithe-chhatra-1_247.jpg"

alt="" width="1156" height="867" />
इसे भी पढ़ें : इन">https://lagatar.in/understand-in-these-5-points-why-ed-is-questioning-chhavi-ranjan-on-remand/">इन

5 बिंदुओं में समझिए, ED छवि रंजन को दोबारा रिमांड पर लेकर क्यों कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही