Search

 
 
 

बिहार में फिर 10 से 4 बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 
Patna: बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर पिछले कई दिनों से पक्ष-विपक्ष में बहस जारी था. जिसपर बुधवार को शिक्षा विभाग के आदेश के बाद विराम लग गया. दरअसल, पूर्व में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए बिहार में स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक तय किया था. इसके बाद शिक्षकों और राजनीतिक दलों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था. वे पहले के टाइम टेबल पर ही स्कूल संचालन की मांग कर रहे थे. इसे लेकर बिहार विधानसभा में भी जोरदार हंगामा हुआ था. इसे पढ़ें-खगड़िया">https://lagatar.in/khagaria-sfc-assistant-warehouse-manager-arrested-red-handed-while-taking-bribe/">खगड़िया

 :  SFC के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को निगरानी टीम ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

विधानसभा में नीतीश ने विपक्ष को दिया था आश्वासन

इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा में नीतीश कुमार पर शिथिल पड़ने का आरोप लगाया था. तेजस्वी समेत अन्य नेताओं ने कहा था अधिकारियों के आगे नीतीश कुमार की अब नहीं चलती. उनका आदेश शिक्षा सचिव केके पाठक नहीं मान रहे हैं. इसपर सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष को विधानसभा में विश्वास दिलाया था कि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. वे खुद शिक्षा सचिव से बात कर स्कूल की टाइमिंग पहले की तरह करा देंगे. इसके कुछ दिनों बाद ही बुधवार को शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइमिंग पूर्व की तरह सुबह 10 से शाम 4 तक करने को लेकर आदेश जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें-कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-said-apart-from-bengal-police-cbi-ed-can-also-arrest-shahjahan-sheikh/">कलकत्ता

हाई कोर्ट ने कहा, बंगाल पुलिस के अलावा सीबीआई, ईडी भी शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर सकती है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही