Search

 
 
 

धनबाद जिला सहित पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार : अरूप चटर्जी

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा के पूर्व विधायक सह जेबीसीआइ सदस्य अरुप चटर्जी ने धनबाज जिला सहित पूरे राज्य को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है. उन्होंने बुधवार 20 जुलाई को कहा कि मानसून की स्थिति खराब है. झारखंड में बारिश नहीं हो रही है. कई जगह अब तक धान का बिचड़ा भी किसान नहीं बो पाए हैं. उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को उपायुक्त व राज्य सरकार को पत्र सौंपकर राज्य को सूखा घोषित करने की मांग की जाएगी. अगर सरकार की नींद नहीं खुली तो किसानों के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे.

            कई मुसीबत लेकर आई चिलचिलाती धूप  

[caption id="attachment_363648" align="aligncenter" width="173"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/arup-x-mla-173x300.jpeg"

alt="" width="173" height="300" /> पूर्व विधायक अरूप चटर्जी[/caption] श्री चटर्जी ने कहा कि यह चिलचिलाती धूप किसानों के लिये कई मुसीबत लेकर आई है. धनबाद जिले के निरसा, सिंदरी, टुंडी सहित अधिकतर प्रखंड के किसान इन दिनों मानसून की बेरुखी से हलकान हो रहे हैं. उनके माथे पर चिंता की रेखाएं गहरी होती जा रही हैं. 15 जून से अब तक जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है.

  खेत में दम तोड़ रहे बिचड़े

जिन किसानों ने जैसे तैसे धान के बिचड़े तो लगा दिए, उनके बिचड़े खेत में ही दम तोड़ते नजर आ रहे हैं. किसान आकाश की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं. जो जल के स्रोतों में दूर-दूर तक पानी नजर नहीं आ रहा है. फलस्वरु बिचड़ों को बचाने के लिए किसानों के पास वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है. इसलिए सरकार को चाहिए कि राज्य को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए राहत पैकेज की व्यवस्था करें, ताकि किसान भुखमरी की स्थिति में नहीं पहुंचे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pg-sem-3-exam-will-start-from-august-1-program-continues/">धनबाद

:  एक अगस्त से शुरू होगी पीजी सेम 3 की परीक्षा, कार्यक्रम जारी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही