Ranchi : बिरसा विकास जन कल्याण समिति, मिसिर गोंदा के तत्वावधान में शनिवार को सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर बैठक की गई. बैठक में समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि सरहुल पूजा शोभायात्रा भव्य तरीके से निकाली जाएगी . इसमें आदिवासी समाज की एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि सरहुल के मौके पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करें.
में मॉब लिंचिंग पर जल्द बने कानून : अश्विनी बक्शी [wpse_comments_template]
23 मार्च को उपवास रखा जाएगा
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिरसा पाहन ने कहा कि इस वर्ष सरहुल पर्व को लेकर 23 मार्च को उपवास रखा जाएगा. उस दिन केकड़ा, मछली, पकड़ने की परंपरा निभायी जायेगी. शाम 7 बजे पवित्र सरना स्थल में पारंपरिक रीति रिवाज से जल रखा जाएगा. 24 मार्च को शोभायात्रा सिरम टोली सरना स्थल के लिए प्रस्थान करेगी. 25 मार्च को फ़ूलखोंसी ( पुष्प अर्पण ) का कार्यक्रम होगा. मौके पर मंगा उरांव, सुरेश टोप्पो, नकुल तिर्की, जगन्नाथ उरांव, शिबू उरांव, कोयली उरांव, आशा उरांव, सूरज उरांव, राजेश उरांव, सोनू खलखो, पंकज उरांव, महासचिव कृष्णा उरांव , मुकेश लकड़ा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/law-should-be-made-soon-on-mob-lynching-in-jharkhand-ashwini-bakshi/">झारखंडमें मॉब लिंचिंग पर जल्द बने कानून : अश्विनी बक्शी [wpse_comments_template]
Leave a Comment