Umesh Yadav Garu (Latehar) : जिला परिषद सदस्या जीरा देवी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से गारू में पूर्णकालिक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) की पदस्थापना करने की मांग की है. बता दें कि शुभम संदेश ने अपने 28 फरवरी के अंक में गारू में बीडीओ और सीओ का पद रिक्त और विकास कार्य प्रभावित शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. जिला परिषद सदस्य ने इस खबर पर बातचीत करते हुए सरकार से गारू में पूर्णकालिक बीडीओ और सीओ की पदस्थापना करने की मांग की. कहा कि गारू प्रखंड क्षेत्र अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रह चुका है. यहां के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विकास योजनाओं के निरंतर चलते रहने की आवश्यकता है. गारू प्रखंड कई दशकों से नक्सलियों का दंश झेल चुका है.
गारू में पूर्णकालिक BDO-CO की पदस्थापना करे सरकार : जिप सदस्य
Last Updated: Mar 01, 2024 12:00 AM (IST)