Search

 
 
 

पहले नौकरशाही, बाबूगिरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये सरकार : सुदेश महतो

 
Ranchi : आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने हेमंत सरकार की ``आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार`` कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि  सरकार पहले नौकरशाही, बाबूगिरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये. बुधवार को उन्होंने कहा कि नौकरशाही और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए बिना सरकार का कोई भी अभियान बिगड़े हालात नहीं बदल सकते. सरकार ``आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार`` को प्रचार और सरकारी समारोह बनाने की बजाय पहले सिस्टम को दुरूस्त करने पर जोर दे. कहा कि सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़ें – अलर्ट">https://lagatar.in/alert-water-supply-will-be-disrupted-in-ranchi-on-thursday-and-friday-these-areas-will-be-affected/">अलर्ट

: रांची में गुरुवार और शुक्रवार को बाधित रहेगा वाटर सप्लाई, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

लटकी पड़ी योजनाओं के बारे में श्वेत पत्र जारी करें

आजसू प्रमुख ने कहा कि यह समय का तकाजा है कि सरकार को विकास और कल्याण की लटकी पड़ी योजनाओं के बारे में श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. मनरेगा, डीएमएफटी, ग्रामीण सड़क योजना, दाखिल खारिज, राशन कार्ड बनाने, जलापूर्ति व्यवस्था सुधारना चाहिए. 14वें और 15वें वित्त आयोग से जुड़े अनुदान से ग्राम पंचायतों को सशक्त करने और सार्वजनिक सेवाओं को सुनिश्चित करने में पंचायत स्तर पर हुए कार्यों का लेखा-जोखा सार्वजनिक करना चाहिए.

पंचायत और ग्राम सभा को सशक्त बनाने की जरूरत

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की ताकत लगातार कमजोर की जाती रही है. मुख्यमंत्री ने सभी जिले के उपायुक्तों को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद कर आम जनता की शिकायतों के निदान का निर्देश दिया है. तो मुख्यमंत्री को यह भी जानना चाहिए कि निचले स्तर पर बिना पैसा कोई काम नहीं होता. राज्य में ग्राम सभा सशक्त हो जाए, तो आधे से ज्यादा समस्याओं का निपटारा ग्राम स्तर पर ही हो जायोगा. इसे भी पढ़ें – डोरंडा">https://lagatar.in/big-negligence-in-doranda-urban-health-center-cloth-left-in-womans-stomach-after-caesarean/">डोरंडा

अर्बन हेल्थ सेंटर में बड़ी लापरवाही, सिजेरियन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही