Search

 
 
 

किसानों से धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी BJP, सरकार जल्द माफ करे कर्ज - दीपक प्रकाश

 

Ranchi: झारखंड में बीजेपी ने किसानों की समस्याओं को लेकर वर्चुअल धरना दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत प्रदेश बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वर्चुअल धरना पर बैठे. दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों का साथ धोखाधड़ी कर रही है.

हेमंत सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है. सरकार ने धान खरीद और ऋण माफी के नाम पर उन्हें धोखा दिया. अब किसान अपने खून पसीने से उपजाए धान के मूल्य भुगतान के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से मांग करती है कि किसानों का कर्ज माफ हो, उन्हें धान का मूल्य जल्द से जल्द दिया जाए. बीजेपी किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी.

इसे भी देखें-

सरकार और कृषि मंत्री को किसानों की चिंता नहीं- बाबूलाल

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब हेमंत सरकार सत्ता में आयी तो घोषणा किया गया कि किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जायेगा. 2020-21 के बजट में सरकार ने कर्ज माफी के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी कर्ज माफी ने नाम पर 1 हजार करोड़ रखा गया है. अब मई महीना आ गया है, लेकिन अबतक किसानों के कर्जमाफी की दिशा में सरकार ने ठोस पहल शुरू नहीं की है.

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को किसानों की चिंता नहीं है. पिछले साल किसानों से धान की खरीदारी सरकार ने ढंग से नहीं की. धान बेचने के लिए 2 लाख से ज्यादा किसानों से रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से सिर्फ 95 हजार किसानों से ही सरकार ने धान खरीदा. जिन किसानों से धान खरीदा गया, उन्हें भी अबतक धान की कीमत नहीं दी गयी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही