Search

 
 
 

म़ृतक के परिवार को मुआवजा और नौकरी दे सरकार : सीटू

 
Hazaribagh: सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने बड़कागांव के सिरमा पंचायत के छवनिया गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हुई घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की सरकार से मांग की. सीटू ने कहा कि खुशी का पर्व उस समय मातम में बदल गया, जब जुलूस के दौरान साउंड वाहन में 11 हजार वोल्ट बिजली के तार स्पर्श से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और आठ लोग घायल हो गए थे. इसे भी पढ़ें–   पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-mahakal-lok-on-tuesday-the-temple-corridor-is-grand/">पीएम

मोदी मंगलवार को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन, भव्य है मंदिर कॉरिडोर
बताया जाता है कि बीते वर्ष भी यहां पर यही घटना घटी थी. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. बिजली विभाग उस घटना के बाद अगर सचेत हो गया होता, तो ऐसी घटना को टाला जा सकता था. लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया. इस दुर्घटना में मोहम्मद नियामत अली की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए थे. इस संबंध में सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए लापरवाह बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को दस लाख मुआवजा और एक सरकारी नौकरी एवं रांची में इलाजरत लोगों को दो-दो लाख मुआवजा एवं सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज करवाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही