Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रखंड स्तरीय नियोजन नीति बना कर नौकरी दे सरकार : सालखन

Ranchi : सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने बुधवार को कहा कि झारखंड बने 22 साल हो गये, लेकिन अभी तक राज्य में नियोजन नीति नहीं बन पायी है. सरकार प्रखंड स्तरीय नियोजन नीति बनाकर युवाओं को रोजगार दे.  सरकार को 90 प्रतिशत नौकरियां ग्रामीण क्षेत्रों में देनी चाहिए. प्रखंड स्तरीय कोटा बनाया जाये और उसी प्रखंड के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता मिले. सालखन  मोराहबादी स्थित बापू वाटिका के सामने मीडिया से बात कर रहे थे.

11 अप्रैल से फिर रेल रोड चक्का जाम करेंगे

सालखन ने सरना धर्म कोड मांगने वालों को एक मंच पर आने का आह्वान किया. कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए सरना धर्म कोड जरूरी है. कहा कि सरकार सरना धर्म कोड मामले में  जल्द विचार नहीं करती है, तो 11 अप्रैल से फिर रेल रोड चक्का जाम किया जाएगा. मौके पर चरवा खलखो, बिरसा उरांव, चारो उरांव, सुमित्रा मुर्मू, तिलका मुर्मू उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – बजट">https://lagatar.in/budget-session-opposition-legislators-surrounded-the-government-reminded-the-promise/">बजट

सत्रः विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरा, याद दिलाया वादा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही