Search

 
 
 

सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार दे : रोजलिन तिर्की

 
Gumla (Vishunpur) :  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बिशुनपुर, गुमला जिला की बैठक बनारी में हुई. जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने की. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, अलग झारखंडी पहचान, रोजी-रोजगार व नियोजन की 100 प्रतिशत गारंटी देने, जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने और सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन राशि देने की मांग सरकार से की गयी.

आंदोलनकारी हाशिये पर जीवन जीने को मजबूर : रोजलीन तिर्की

मौके पर रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों के प्रति राज्य सरकार को उदार होना चाहिए और उदारता से एक-एक झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान और अधिकार देना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद हजारों आंदोलनकारियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनकी न तो पहचान हुई और न ही सम्मान मिला. हजारों लोग बेघर हो चुके हैं, हजारों महिलाएं विधवा हैं, लोग अपने बेटों को खो चुके हैं और आज आंदोलनकारी हाशिये पर जीवन जीने को मजबूर हैं. बैठक में महेंद्र उरांव, किशोर गिद्ध, जगदीश लकड़ा, मेरी ग्रेस, कार्तिक उरांव, राजेश लकड़ा, राजेश कुशल, जोहन बेक, विमल लकड़ा, सिलवंती टोप्पो, ग्लोरिया लकड़ा आदि आंदोलनकारी उपस्थित थे।  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही