Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेत मजदूरों के लिए मनरेगा में 200 दिन काम की गारंटी दे सरकार : महेंद्र पाठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड खेत मजदूर यूनियन का राज्य सम्मेलन रविवार को अध्यक्ष मंडल कन्हाई मल पहाड़िया, अर्जुन कुमार और इम्तियाज खान की अध्यक्षता में हुई. सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड खेत मजदूर यूनियन के सम्मेलन ऐसे समय पर हो रहा है, जब पूरी दुनिया में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. दूसरी ओर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है. झारखंड बनने के बाद भी पलायन नहीं रुका है. सरकार की उदासीनता के कारण आज भी मजदूर दूसरे राज्यों में रोजी रोजगार के लिए जाने को मजबूर हैं. सरकार खेत मजदूर के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाए. साथ ही मनरेगा में 100 दिन की जगह 200 दिन काम की गारंटी दे. काम नहीं मिलने पर मुआवजा की गारंटी सरकार करे. मनरेगा मजदूरों को 500 रुपये प्रतिदिन 8 घंटे की मजदूरी तय करे. कहा कि 26 नवंबर को राजभवन के समक्ष महा पड़ाव का आयोजन किया जायेगा. मौके पर सीपीआई के अजय कुमार सिंह, गणेश महतो , ,धर्मवीर सिंह, किरण कुमारी, रणजीत कौल, नदिया मंडल, कृष्ण गोरी, मानिक सोरेन, जवाहर विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद महतो, पिंटू भैया, जमशेद अंसारी, आदि शामिल थे.

कन्हाई बने अध्यक्ष, इम्तियाज सचिव

सम्मेलन में सर्वसम्मति से कन्हाई मल पहाड़िया को राज्य अध्यक्ष, इम्तियाज खान को सचिव, अर्जुन कुमार को उपाध्यक्ष और आरएन सिंह को सहायक सचिव सहित  21 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया . 2 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड से 50 साथी भाग लेंगे और हजारों की संख्या में 26 नवंबर को राजभवन के समक्ष महा पड़ाव में भाग लेंगे .  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही