राज्य में कानून व्यवस्था ठप, असुरक्षित महसूस कर रही आम जनता
Ranchi : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए गहरी चिंता जतायी है. कहा है कि सरकार सुभाष मुंडा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराए. कहा कि रांची के व्यस्त इलाकों में से एक दलादली चौक में अपराधियों द्वारा युवा आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की हत्या की घटना इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि राज्य में कानून व्यवस्था कितनी बदहाल हो गयी है.
आदिवासियों को सुरक्षा देने में भी सरकार विफल
सुदेश महतो ने कहा कि आपराधिक घटनाएं राजधानी समेत पूरे राज्य में आए दिन हो रही है. आदिवासियों के हित की बात करने वाली सरकार आदिवासियों को सुरक्षा देने में भी विफल है. आदिवासियों की जमीन पर जबरन कब्जा या आदिवासियों का हक मारने की खबरें राज्य के अलग अलग जगहों से रोजाना आती है. चोरी, छिनतई, लूट, हत्या, गोली चलने, अपहरण जैसी घटनाएं बहुत बढ़ गयी हैं.
कड़े निर्देश के बावजूद अपराधी बेखौफ
सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिस वजह से आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपराध नियंत्रण पर पुलिस अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश के बावजूद अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए बैठक करते हैं. जिस पुलिस का काम जनता की सेवा का होना चाहिए था, आज उगाही करने में मगन है. राज्य की इस लाचार कानून व्यवस्था का श्रेय सिर्फ और सिर्फ राज्य सरकार को जाता है.
इसे भी पढ़ें – विधायक">https://lagatar.in/the-mla-read-three-important-news-from-hazaribagh-along-with-jes-complaint-letter-to-the-principal-secretary-of-energy-department/">विधायक
ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव से की जेई की शिकायत समेत हजारीबाग की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]
ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव से की जेई की शिकायत समेत हजारीबाग की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment