Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला आरक्षण तुरंत अमल में लाये सरकार, अन्याय न करे : सोनिया गांधी

Advertisement
Advertisement
जातिगत जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था की जाए
New Delhi : नई संसद में कार्यवाही के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा चल रही है. सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में बिल के प्रावधानों के बारे में सदन में जानकारी दी. इसके बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है. मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में खड़ी हूं. इस बिल की बात कभी इंदिरा जी ने की थी. मेरे पति राजीव गांधी इस बिल को लाए, हम इस बिल के साथ हैं, पर सरकार ये बताए कि इसे कबतक लागू करेगी. सरकार इसे तुरंत अमल में लाये. इसके अमल में देरी महिलाओं के लिए नाइंसाफी होगी.

राजीव गांधी जी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरे पति राजीव गांधी का सपना था. बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने ही उसे पारित कराया था. आज उसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं. राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है. इस बिल के पारित होने के बाद यह सपना पूरा होगा. हम स्थानीय निकायों से लेकर हर जगह महिलाओं की भागीदारी चाहते हैं.

बिल में देरी नहीं करना महिलाओं के लिए अन्याय

सोनिया गांधी ने कहा. हमें इस बिल के पास होने की खुशी है, लेकिन एक चिंता भी है. मैं सवाल पूछना चाहती हूं कि पिछले 13 साल से महिलाएं राजनीतिक जिम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं. अभी उनसे और इंतजार करने के लिए किया जा रहा है. 2 साल, 4 साल, 6 साल कितने साल का ये इंतजार हो. हमारी मांग है कि ये बिल तुरंत पास किया जाए. लेकिन जातिगत जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था की जाए. सरकार को इसे पूरा करने के लिए जो कदम उठाने की जरूरत है, उसे उठाने चाहिए. इस बिल में देरी नहीं करना महिलाओं के लिए अन्याय होगा.

मेघवाल ने कहा-ये संविधान संशोधन बिल

इससे पहले कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा यह संविधान संशोधन विधेयक है. यह महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत खास बिल है. मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पेश किया था. इस पर चर्चा के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 7 घंटे का समय तय किया गया है. कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी लोकसभा में बोल रही हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से बोलने वालों में स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण और दीया कुमारी के नाम शामिल हैं. बिल पर हंगामा होने के भी आसार हैं.
इसे भी पढ़ें – घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-rail-teka-and-dahar-chhenka-movements-ineffective-train-operations-normal-till-now/">घाटशिला

: रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन बेअसर, ट्रेनों का परिचालन अब तक सामान्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही