Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांके में बिजली करंट से हुई मौत पर मुआवजा राशि बढ़ाए सरकार- प्रदीप सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भाजपा ने कांके के बोडया में बिजली करंट से हुई मौत पर मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने सरकार की ओर से 15 लाख रुपये मुआवजा और कॉन्ट्रैक्ट पर परिवार के एक सद्स्य को नौकरी दिये जाने की घोषणा पर आपत्ति जताई है. कहा कि बीते दिनों आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर अपने घर पर तिरंगा लगाने के दौरान बिजली करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सद्स्यों की मौत हो गयी थी. मृतकों में से एक सदस्य की बैंक में नौकरी भी लग चुकी थी और वह नौकरी ज्वाइन करने वाली थी, लेकिन इस हादसे में उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dsos-warning-to-pds-dealers-with-less-than-90-food-grains-distribution/">पाकुड़

: 90 प्रतिशत से कम खाद्यान्न वितरण वाले पीडीएस डीलरों को डीएसओ की चेतावनी

हादसे के कई दिनों बाद गये मंत्री-प्रदीप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कुंभकर्णी नींद में है. हादसे के कई दिन बाद उसकी आंख खुली और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मंत्री मिथिलेश ठाकुर गए. वहां उन्होंने मृतक परिवार के आश्रित को 15 लाख मुआवजा और कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने की घोषणा की. प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सरकार मुआवजा राशि बढ़ाकर 50 लाख करे और आश्रित को स्थाई नौकरी दे. इसे भी पढ़ें-24">https://lagatar.in/jhasa-election-in-controversy-within-24-hours-old-committee-accused-of-violating-code-of-conduct/">24

घंटे के अंदर विवादों में झासा चुनाव, पुरानी समिति पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही