Search

 
 
 

आदिवासी समुदाय की भावनाओं को सम्मान देते हुए रूपा तिर्की की मौत की जांच CBI से कराये सरकार : बंधु

 

Ranchi : पूर्व शिक्षा मंत्री सह बंधु तिर्की ने फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रूपा तिर्की की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहरायी है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि राज्य के साहिबगंज जिले में पदस्थापित महिला पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु को लेकर सामाजिक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है. साथ ही मृतका के परिवार सहित में भी सरकार के रवैये से रोष देखा जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल सहित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को प्रतिवेदन देकर मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. दूसरी ओर दमसरी ओर सामाजिक संगठनों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और श्रद्धांजलि सभा, संगोष्ठी, बैठकों के माध्यम से इस मांग को व्यापक बनाया जा रहा है.

जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें भी जनभावनाओं के साथ खड़े रहना है

बंधु तिर्की ने अपने पत्र में लिखा है कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें भी जनभावनाओं के साथ हर हालत में खड़े रहना है. इस मामले को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के बयान से आदिवासी समुदाय में यह धारणा बन रही है कि सरकार इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. रूपा तिर्की कि संदेहात्मक आत्महत्या से जुड़े भौतिक साक्ष्य, जो अब तक समाचार माध्यमों वह मृतका के परिवार द्वारा सामने आए हैं, उससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह एक हत्या का मामला है. इसलिए एक उच्च स्तरीय जांच से ही मामले का खुलासा हो सकता है. मामले की सीबीआई द्वारा जांच की जाए, ताकि हम पीड़ित परिवार सहित आदिवासी समुदाय की जन भावनाओं को सम्मान दे सकेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही