Search

 
 
 

व्यवसायियों की सुरक्षा का इंतजाम करे सरकार: शत्रुघ्न प्रसाद

 
Latehar: बीते मंगलवार को गढ़वा जिला के अलंकार ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना पर लातेहार ओबीसी मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया. उन्होंने कहा कि दिन दहाड़े एक प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रतिष्ठान में लूट हो जाती है. लूटेरे 20 मिनट तक प्रतिष्ठान में लूटपाट करते रहे, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. तकरीबन डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर लूटेरे लूट कर ले गये और हवाई फायरिंग भी की. दुकान मालिक जान से मारने की धमकी दी. इससे व्यवसायियों में भय व असुरक्षा का माहौल है. उन्होंने अलंकार ज्वैलर्स के मालिक को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. कहा कि अधिकांश व्यवसायी ओबीसी समुदाय के हैं. सरकार को व्यवसायियों की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए. श्री प्रसाद ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में व्यवसायियों के ऊपर हमले किये जा रहे हैं. इसे ओबीसी मोर्चा कतई बर्दास्त नहीं करेगा. राज्य में सुरक्षित व्यवसायिक वातावरण का निर्माण कराना सरकार की जवाबदेही है. इसे भी पढ़ें - BJP-ED">https://lagatar.in/jmm-workers-sitting-on-hunger-strike-near-bapu-vatika-of-morhabadi-against-bjp-ed/">BJP-ED

के खिलाफ मोरहाबादी की बापू वाटिका के पास भूख हड़ताल पर बैठे JMM कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही