Search

 
 
 

मनोहरपुर में खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खोले सरकारः जगत माझी

मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन  में इस मामले को उठाया. कहा कि जिले के मनोहरपुर, आनन्दपुर व गोईलकेरा प्रखण्ड के खिलाड़ियों ने एथेलेटिक्स, हॉकी व फुटबॉल में राज्य ही नहीं देश का भी प्रतिनिधित्व किया है.
 

विधायक ने सदन में उठाया मामला, मंत्री का मिला आश्वासन

Nitish Thakur

Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने राज्य सरकार से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा के साथ प्रशिक्षण देने के लिए आवासीय या डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की है. लेकिन आवासीय या डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

 

विधायक के सवाल का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री ने कहा कि खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मनोहरपुर प्रखंड के ईश्वर पाठक उच्च विद्यालय में फुटबॉल खिलाड़ियों (बालक एवं बालिका) के लिए बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की स्वीकृति दी गई है. उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक की नियुक्ति की स्वीकृति के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है.

 

वहीं, गोईलकेरा प्रखंड में एथलेटिक्स डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने के लिए जिला खेल पदाधिकारी का प्रस्ताव मिला है. विभागीय अनुशंसा समिति की आगामी बैठक में उक्त प्रशिक्षण केन्द्र खोलने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आनन्दपुर प्रखंड में खेल प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का प्रस्ताव मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही