Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टांप डयूटी व रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करे सरकार : झारखंड चैंबर

  • विभाग के सचिव अमिताभ कौशल के साथ बैठक
Ranchi : वैल्यू ऑफ डॉक्यूमेंट पर 4 फीसदी स्टांप ड्यूटी तथा 3 फीसदी रजिस्ट्रेशन चार्ज कम करने की मांग को लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव अमिताभ कौशल के साथ प्रोजेक्ट भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की बैठक हुई. कहा गया कि  पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार सहित अन्य प्रदेशों में यह शुल्क काफी कम है. बाहर से आनेवाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है, इससे इन्वेस्टमेंट पर बुरा असर पड़ रहा है. इसलिए चार्ज को अन्य प्रदेशों के समानांतर बनाने की पहल हो.

निबंधन कार्यालयों में बुनियादी सुविधाएं नहीं- किशोर मंत्री

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने राज्य के निबंधन कार्यालयों में व्याप्त असुविधाओं की ओर भी विभागीय सचिव का ध्यान दिलाया. साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया. कहा कि राजधानी के ही तीनों जिला निबंधन कार्यालय में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. साफ-सफाई का अभाव है. सर्वर डाउन की भी समस्या रहती है. ऐसी ही समस्या गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, मेदिनीनगर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी है, जिसकी समीक्षा जरूरी है. मौके पर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, लॉजिस्टीक पार्क उप समिति के चेयरमेन अविराज अग्रवाल और क्रेडाई के सचिव आलोक सरावगी शामिल थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-trial-run-of-vande-bharat-is-pleasant-for-passengers-navjot-alang/">रांचीः

वंदे भारत का ट्रायल रन यात्रियों के लिए सुखद- नवजोत अलंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही