Search

 
 
 

उर्दू सहायक शिक्षकों की बहाली करे सरकार : भूषण बाड़ा

 
Simdega: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा के शून्यभकाल में राज्यग में रिक्तड पड़े उर्दू सहायक शिक्षकों की नियुक्ति कराने की मांग की है. विधायक ने बताया कि राज्यर में शिक्षक नियमावली 2012 के अनुसार उर्दू सहायक शिक्षकों के कुल रिक्तय पद कुल 4401 के खिलाफ हुई बहाली के बाद कुल 3712 पद रिक्तय हैं. अल्प संख्यलक आयोग के पत्रांक 746/2015 में इंटर एवं स्नाितक उर्दू टेट पास अभ्यअर्थियों के लिए आवेदन मांगा गया था. पर अब भी कुल 3712 पद रिक्तट हैं. विधायक ने कहा कि उर्दू शिक्षकों का नाम भी बदलकर सहायक आचार्य कर दिया गया है. साथ ही ग्रेड भी घटा दिया गया है, जो विधिसम्मैत नहीं है. उन्हों ने कहा कि उर्दू सहायक शिक्षकों की बहाली नहीं होने से कई स्कूपलों में उर्दू शिक्षकों की घोर कमी हो गई है. इससे मुस्लिम छात्र उर्दू की पढ़ाई करने से वंचित हो रहे हैं. विधायक ने कहा कि सरकार जल्दत से जल्दे सहायक उर्दू शिक्षकों की बहाली करे ताकि मुस्लिम समाज के सभी बच्चेे उर्दू का ज्ञान प्राप्त कर सकें. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-if-you-dont-find-the-candidate-suitable-then-press-nota-but-do-vote-dc/">सिमडेगा

: उम्मीदवार उचित न लगे तो नोटा दबाएं, मगर मतदान जरूर करें : डीसी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही