Search

 
 
 

छठे वेतनमान में विसंगति दूर करे सरकार, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ

 
Ranchi : छठे वेतनमान में विसंगति दूर करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अखिल झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिला. प्रोजेक्ट भवन स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में करीब 45 मिनट तक बात हुई. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर विगत दो माह से शिक्षक आंदोलनरत हैं. चार सूत्री मांगों में छठे वेतनमान में विसंगति में सुधार करना, मोडिफाइड अस्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम (एमएसीपी) लागू करना, अंतर जिला स्थानांतरण नियमावली को सरल करना और शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों के दवाब से मुक्त करना शामिल है. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संघ के अनूप कुमार केसरी, राममूर्ति ठाकुर, संतोष कुमार, अजय कुमार सिंह, सलीम सहाय तिग्गा, मणि उरांव, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी और संजय कुमार सिंह शामिल थे.

जल्द ही समाधान निकालेंगे - डॉ उरांव

मागों को सुनने के बाद वित्त मंत्री डॉ उरांव ने कहा कि शिक्षकों के उत्क्रमित वेतनमान में वेतन निर्धारण में विसंगति को दूर करना वित्त विभाग का काम है. इस पर जल्द ही वे आवश्यक कार्यवाही कर इसका समाधान निकालेंगे. मौके पर उन्होंने अधिकारियों को वित्त सचिव से इस बारे में बात करने को कहा. मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को उनके सेवाकाल में समय पर प्रोन्नति मिलनी चाहिए. एमएसीपी का लाभ,अपने गृह जिले से दूर पदस्थापित शिक्षकों के लिए अंतर जिला स्थानांतरण के प्रावधानों में संशोधन करने, शिक्षकों को लिपिकीय और गैर शैक्षणिक कार्य का बोझ से हटाने को लेकर कहा कि वे इस बारे में शिक्षा मंत्री से बात करेंगे. इसे भी पढ़ें – आलोक">https://lagatar.in/alok-dubey-lal-kishore-nath-rajesh-gupta-sadhu-charan-gop-again-target-congress-state-president/">आलोक

दूबे, लाल किशोर नाथ, राजेश गुप्ता, साधु चरण गोप का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही