Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिक की वेतन विसंगति दूर करे सरकार : विजय कुमार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक पुराना विधानसभा सभागार में रविवार को हुई. बैठक के बाद केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि विभागों में कार्यरत सभी लिपिक (पत्राचार संवर्ग, टंकक, भंडारपाल, लेखा लिपिक एवं अन्य लिपिक) पद के मामले में कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों का वेतनमान एक समान रहेगा. वित्त विभाग द्वारा जो लिपिक 9.07.2004 तक नियुक्त हैं, उन्हें 4500-7000 रुपये का वेतनमान दिया जा रहा है, जबकि अनुकंपा के आधार पर 9.07.2004 तक नियुक्त अन्य लिपिक जिनकी नियुक्ति, योग्यता एवं कार्य एक समान है, उन्हें 4000- 6000 रुपये का वेतनमान दिया जा रहा है. यह न्यायसंगत नहीं है. जबकि 9.07.2004 के बाद सभी पत्राचार, लेखा एवं अन्य लिपिकों का वेतनमान एक समान रखा गया है. इतना ही नहीं वर्तमान में 9.07.2004 के पूर्व नियुक्त लेखा लिपिक,पत्राचार, लेखा एवं अन्य लिपिकों के वेतनमान में कई विसंगतियां हैं.

वित्त विभाग उदासीन रवैया अपना रहा

इसको लेकर विधायक ने भी विधानसभा में भी मामला रखा. इसके बाद भी वित्त विभाग अब तक उदासीन रवैया अपना रहा है. इसके कारण कर्मचारियों में रोष है. बैठक में संरक्षक किशोर कुमार मिश्र, महासचिव रिंकू शरण श्रीवास्तव, सचिव संतोष कुमार चौरसिया, वरीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी गौतम कुमार, निरंजन कुमार, अशोक कुमार राम, प्रमोद कुमार, निखिल मोहन, गणेश रविदास, कुमार सुबोध शरण, दशरथ चंद्र दत्ता, राजनारायण पंडित, गोपाल कुमार, वाहिद अली सहित कई उपस्थित थे. इनकी अन्य मांग है कि सभी कर्मचारियों को नियमित संवर्गीय पदों पर प्रोन्नति दी जाए. लिपिक को चार पद पर प्रोन्नति कार्मिक प्रशासनिक विभाग के द्वारा तय है. समाहरणालय के लिपिक एवं लेखा संवर्ग की भांति जनजातीय परीक्षा से पत्राचार संवर्ग को विमुक्त रखा जाए.

महासंघ का द छोटानागपुर प्रमंडल का हुआ चुनाव

बैठक में महासंघ के कमेटी का विस्तार करते हुए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का चुनाव कराया गया. जिसमें विकास कुमार को अध्यक्ष, गणेश रविदास सचिव तथा सुमन कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए. इसे भी पढ़ें – वरिष्ठ">https://lagatar.in/senior-journalist-puranchandra-prasad-passed-away/">वरिष्ठ

पत्रकार पूरनचंद्र प्रसाद का निधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही