Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुखाड़ की स्थिति को लेकर सरकार ले उचित निर्णय : बंधु तिर्की

Ranchi  : पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि समय पर नहीं होना किसानों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है. बारिश न होने से हमारे राज्य में धान की खेती बेहद प्रभावित हुई है. मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान परिवार भी इस समस्या को लेकर परेशान हैं. लगातार किसानों से धनरोपाई न होने की सूचना मिल रही है. किसानों का कहना है कि खेतों में धान का बिचड़ा तो लगा दिया, लेकिन बारिश के अभाव ने धान रोपाई में बुरी तरह रुकावट डाला है. जल के दूसरे स्रोत इतने पर्याप्त नहीं हैं कि खेती की जा सके. सुखाड़ की स्थिति बन गयी है. इस बार धान की फसल उपज में भारी गिरावट होगी.

त्वरित निर्णय लेने का वक्त आ गया है

झारखंड में किसान पूरे वर्ष अपने द्वारा किये गए कृषि से ही अनाज प्राप्त करते हैं और परिवार का भरण पोषण करते हैं. सुखाड़ की यह स्थिति किसानों की जीविका से जुड़ा मसला है. हमें इस विषय पर गंभीरता से सोचना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या पर उचित कदम उठाए. मांडर विधानसभा क्षेत्र को सुखाड़ घोषित करने की जाए. हालांकि झारखंड सरकार एवं कृषि विभाग मंत्रालय लगातार सुखाड़ की स्थिति पर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट तैयार कर रही है. ताकि किसानों को सुखाड़ से हुई नुकसान से उबारा जा सके. अब इस विषय पर त्वरित निर्णय लेने का वक्त आ गया है. किसान चिंतित हैं हमें उनकी समस्याओं को प्रमुखता से देखना और समाधान करना चाहिए. इसे भी पढ़ें – विकासात्मक">https://lagatar.in/ajesh-thakur-and-alamgir-alam-met-chief-minister-on-developmental-issues/">विकासात्मक

मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मिले राजेश ठाकुर व आलमगीर आलम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही