Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधि व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कार्रवाई करे सरकार : चैंबर

Advertisement
Advertisement
  •  भवन नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी बनाये
  • झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति की 13वीं बैठक
Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति की 13वीं बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई. बैठक में सदस्यों ने भवन नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी बनाये जाने की जरूरत बतायी. राज्य की विधि व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की गई. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि झारखंड चैंबर को राज्यस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्य जारी है. स्टेकहोल्डर्स की राष्ट्रीय संस्था फिक्की के चुनाव में झारखंड चैंबर की इंट्री कराई जा रही है. इसके साथ टंडवा में जारी विद्युत संकट पर चर्चा की गई. टंडवा चैंबर के आग्रह पर चैंबर अध्यक्ष ने इस मामले में जल्द ही उर्जा सचिव के साथ बैठक करने की बात कही. कहा कि झारखंड चैंबर के नेतृत्व में धनबाद में प्रस्तावित कोयलांचल प्रमंडल के सभी चैंबर्स की बैठक रांची में ही अगस्त माह में कराई जायेगी, जिसमें गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, जैनामोड सहित आसपास के जिलों के चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी शामिल होंगे.

चैंबर के मेंबर्स डायरेक्टरी का प्रकाशन पूर्ण

सदस्यों द्वारा बैठक में चैंबर के वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनऑडिटेड एकाउंट्स को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव लोहरदगा में किये जाने की स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड और सांसद समीर उरांव के प्रति आभार जताया गया. चैंबर अध्यक्ष ने अवगत कराया कि सात वर्षों के बाद चैंबर के मेंबर्स डायरेक्टरी का प्रकाशन पूर्ण हो चुका है. इसमें सहयोग के लिए गिरिडीह डिस्ट्रीक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और उप समिति चेयरमेन मनोज नरेडी के प्रति आभार जताया गया.

3 से 7 अगस्त तक श्रीलंका का बिजनेस ट्रिप

झारखंड चैंबर द्वारा 3 से 7 अगस्त तक श्रीलंका के बिजनेस ट्रिप की जानकारी देते हुए सह सचिव शैलेष अग्रवाल ने सभी ईच्छुक सदस्यों से इस ट्रिप में शामिल होने की अपील की. कहा कि भारी वित्तीय संकट से निपटने के बाद श्रीलंका अब अपने पुराने गौरव को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है. श्रीलंका सरकार ने एफडीआई को आकर्षित करने, आयात निर्यात को मंजूरी की सुविधा के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है. व्यवसाय-उद्योग की विभिन्न श्रेणियों में व्यापार शुरू करने की वहां बहुत बडी गुंजाइश है, जिस उद्देश्य से इस ट्रिप का आयोजन किया जा रहा है. बैठक के दौरान कोयलांचल प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की ओर से प्राप्त संविधान संशोधन के सुझावों पर चर्चा करते हुए सभी बिंदुओं को संविधान समिति के पास विचार के लिए प्रेषित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में मौजूद थे

बैठक में उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, कार्यकारिणी सदस्य अनिश बुधिया, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगड, रोहित अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, पवन शर्मा, उप समिति चेयरमैन आस्था किरण, प्रमोद सारस्वत, संजय अखौरी, जसविंदर सिंह, मनोज मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, विवेक अग्रवाल, अमित किशोर, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष अग्रवाल, अल्तमस आलम, शशांक भारद्वाज, राजीव चौधरी, राजकिशोर यादव, संजय सिंह, महेंद्र जैन, संदीप नागपाल, विनय छापडिया, टंडवा चैंबर के अध्यक्ष विकास गुप्ता, राजेंद्र कुमार, सुभाषचंद्रा, विमल फोगला समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही