Search

 
 
 

ई-कॉमर्स की मनमानी पर सरकार कड़ा कदम उठाये : किशोर मंत्री

 
  • रेफरल बिजनेस को लेकर चैंबर की बिजनेस कलस्टर ऑफ इंडिया के साथ बैठक
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बिजनेस कलस्टर ऑफ इंडिया की संयुक्त बैठक सोमवार को चैंबर भवन में हुई. बैठक में रेफरल बिजनेस को बढ़ावा देने और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई. व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेड के बढ़ते प्रचलन से स्थानीय स्तर पर व्यापारियों को होनेवाली कठिनाई पर चिंता जताई और ऑनलाइन ट्रेडिंग को बहिष्कृत करने की मुहिम में झारखंड चैंबर को शामिल होने को जरूरी बताया. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए सहयोग के लिए आश्वस्त किया. ई-कॉमर्स की मनमानियों पर आपत्ति जताते हुए चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय स्तर पर व्यापारियों का संरक्षण जरूरी है. ई-कॉमर्स की मनमानी पर नियंत्रण के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए.

महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा

उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा हुई. स्टार्टअप्स और एमएसएमई के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाये, सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे सुगमतापूर्वक मिले तथा बिजनेस कलस्टर ऑफ इंडिया के विस्तार पर चर्चा की गई. इस दौरान कुछ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, सह सचिव रोहित पोद्दार, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, बिजनेस कलस्टर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष धीरज ग्रोवर, सचिव सुजीत कुमार, डायरेक्टर अजय कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सदस्य हीमानी गुप्ता, जुली कुमारी, आशीष अग्रवाल, डॉ संजीत कुमार, अमित सिन्हा, दीप्सी रंजन, सारेंदु कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sudesh-laid-the-foundation-stone-of-reading-room-building-and-platform-construction-work/">रांचीः

सुदेश ने वाचनालय भवन और चबूतरा निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही