Search

 
 
 

सरकार बताये पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और आईएएस पूजा सिंघल में क्या संबंधः दीपक प्रकाश

 
Ranchi :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश में लचर विधि-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है. राज्य की जनता जानना चाहती है अमित अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के क्या संबंध हैं. इसे भी पढ़ें –सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-accused-of-rape-sentenced-to-life-imprisonment-and-10-thousand-fine/">सरायकेला

: दुष्कर्म के आरोपी को एडीजे 1 ने सुनायी आजीवन कारावास व 10 हजार अर्थ दंड की सजा

झारखंड भ्रष्टाचार का पर्याय- दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कहा कि आज झारखंड भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है. जांच एजेंसियों की करवाई से लगातार नए नए मामले उजागर हो रहे. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में कई राजनेता और अधिकारियों की साठगांठ है जो परत दर परत उजागर हो रहा. इसे भी पढ़ें –दर्जन">https://lagatar.in/amit-agarwal-was-in-touch-with-a-dozen-ias-ips-cdr-investigation-revealed/">दर्जन

भर IAS,IPS के संपर्क में थे अमित अग्रवाल, सीडीआर जांच में हुआ खुलासा 

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी- दीपक

दीपक प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेश भाजपा ने लगातार संघर्ष किया है. सदन से सड़क तक हर मुद्दे को चाहे वह खनिज की अवैध तस्करी हो, बालू घाटों की लूट हो, पत्थर की अवैध तस्करी हो सभी को उजागर किया है. आगे भी देश हित और राज्य हित में भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही