Search

 
 
 

नई शिक्षा नीति को वापस ले सरकारः  कुमार बनर्जी

 
Ranchi: ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में नई शिक्षा नीति एवं छात्र-युवाओं की चुनौतियां विषय पर सीपीआई कार्यालय में सेमीनार का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. सेमिनार के उद्घाटन भाषण में नौजवानों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री कुमार बनर्जी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 से लोगों को रोजगार मिलना संभव नहीं है. इससे देश के छात्र एवं नौजवानों को कोई फायदा नहीं होने वाला है. इसलिए छात्रों को एक बड़ी लड़ाई लड़नी चाहिए. इसे पढ़ें-नेताजी">https://lagatar.in/birsa-mundas-scion-sukhram-munda-flagged-off-a-rally-in-ulihatu-on-netajis-birth-anniversary/">नेताजी

की जयंती पर उलीहातू में रैली को बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने रवाना किया
वहीं नई शिक्षा नीति को वापस करने के लिए लोगों को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आर त्रिमिलाई रमन ने कहा कि देश के युवाओं के पास रोजगार के कोई साधन नहीं हैं. छात्र नौजवान दोनों हासिये पर हैं, केंद्र की मोदी सरकार युवाओं को ठगती रही है. मोदी सरकार लोगों के रोजगार देने के नाम पर धोखा से लोगों से वोट लिया. नौकरी की तलाश में पढ़े-लिखे लोग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. देश के छात्र नौजवानों को गोलबंद होकर के केंद्र सरकार के विरोध में सड़क पर उतरना चाहिए. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-last-match-of-ranji-league-between-karnataka-and-jharkhand-from-january-24-at-keenan-stadium/">जमशेदपुर

: रणजी लीग का आखिरी मुकाबला कर्नाटक व झारखंड के बीच 24 जनवरी से कीनन स्टेडियम में
सेमिनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखविंदर महेश्वरी, रोशन कुमार, अजय कुमार सिंह, रुचिर कुमार तिवारी, विष्णु कुमार ,आफताब आलम खान, समेत कई लोगों ने संबोधित किया. सर्वसम्मति से राज्य संचालन समिति का निर्माण किया गया. जिसके संयोजक रुचिर कुमार तिवारी, विष्णु कुमार, प्रकाश रजक, अंबुज ठाकुर, अजय कुमार सिंह, सहित 15 सदस्य कमेटी का निर्माण किया गया. सेमिनार में पीके पांडे, अजय कुमार सिंह, आफताब आलम खान, मनोज महतो, विष्णु कुमार, प्रिया प्रवीण, फरजान फारुकी, मिहिर चौधरी, आफाक, अमानत खान, सरफत इमरान अंसारी अनिल कुमार साहू, चंद्रशेखर तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही