Ranchi. किसान आंदोलन पर पूरे देश की नजर है. पिछले 50 दिनों से लगातार किसान केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन कानूनों को वापस लेने के लिए डटे हैं. पंजाब और हरियाणा के किसान मंडियां खत्म होने और निजी क्षेत्र का एकाधिकार बढ़ने की आशंका से आंदोलित हैं. लेकिन दूसरी तरफ रांची जिले के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद केंद्रों में धान बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैं. खरीद केंद्रों पर लचर व्यवस्था और सरकारी सिस्टम की लापरवाही से किसानों को अपना धान औनीपौनी कीमत में बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ रहा है. सरकार ने धान खरीद की दर बोनस को मिलाकर 2050 रुपये प्रति कुंतल तय की है. परेशान हाल किसान बिचौलियों को महज 1200 रुपये कुंतल धान बेचने को विवश हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/hearing-will-be-held-in-physical-court-in-ranchi-from-january-21-clients-will-have-to-go-to-court-to-attend/18179/">रांची
में 21 जनवरी से फिजिकल कोर्ट में होगी सुनवाई, मुवक्किलों को हाजिरी लगाने जाना होगा अदालत
सांसद जफर इस्लाम ने कहा, पीएम के नेतृत्व में यह विश्व का सबसे बड़ा और सस्ता टीकाकरण अभियान है
डैम मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, दो सप्ताह में एफिडेविट दायर करने का आदेश
में 21 जनवरी से फिजिकल कोर्ट में होगी सुनवाई, मुवक्किलों को हाजिरी लगाने जाना होगा अदालत
46 दिन बाद भी पड़ा है सैकड़ों किसानों का धान
सरकार ने 1 दिसंबर 2020 से धान खरीदी का काम शुरू किया. 46 दिन बीतने के बाद भी जिले में हजारों ऐसे किसान हैं, जिनका धान अब तक उनके पास ही पड़ा है. सरकारी आंकडों के अनुसार रांची जिले में 9489 किसान रजिस्टर्ड हैं. आंकड़े कहते हैं कि 6081 बार किसानों को धान खरीद के लिए SMS भेजा जा चुका है. पर हकीकत यह है कि जिले के कई प्रखंडों में हजारों किसानों को एक भी SMS नहीं भेजा गया है, तो कुछ को 4 से 5 बार मैसेज भेजा गया है. इसे भी पढ़े : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-mp-zafar-islam-said-this-is-the-worlds-largest-and-cheapest-vaccination-campaign-under-the-leadership-of-pm/18165/">भाजपासांसद जफर इस्लाम ने कहा, पीएम के नेतृत्व में यह विश्व का सबसे बड़ा और सस्ता टीकाकरण अभियान है
कई दिनों से नहीं हटाया गया है गोदाम में पड़ा धान
मांडर ब्लॉक के कांबो गांव के अनिल सिंह ने बताया कि उनके खेतों से 27 क्विंटल धान की उपज हुई है. अभी तक उनके पास कोई SMS नहीं आया है. जब भी उन्होंने लैंपस में SMS नहीं मिलने का कारण पूछा, तो अधिकारियों का कहना था कि गोदाम में जगह फुल हो गयी है. जैसे ही जगह होगी, उन्हें उन्हें SMS चला जायेगा. केंद्र पर उपस्थित अधिकारी ने भी कहा कि गोदाम पूरा भरा है, इसलिए SMS नहीं जा रहा है. काफी दिन से गोदाम में जमा धान को उठाया ही नहीं जा रहा है. जैसे ही उठाव हो जायेगा, आपका नंबर आते ही आपको SMS भेज दिया जायेगा. इसे भी पढ़े : मसानजोर">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-reprimands-state-government-in-masanjor-dam-case-order-to-file-affidavit-in-two-weeks/18067/">मसानजोरडैम मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, दो सप्ताह में एफिडेविट दायर करने का आदेश
Leave a Comment