Search

 
 
 

108 एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी पर सरकार ने की कार्रवाई, सम्मान फाउंडेशन को हटाया

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली संस्था सम्मान फाउंडेशन का करार तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इस संबंध में अभियान निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है.
 
  • नई एजेंसी के चयन तक सम्मान फाउंडेशन ही जारी रखेगी सेवा.

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली संस्था सम्मान फाउंडेशन का करार तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इस संबंध में अभियान निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है.

 

विभाग ने संस्था पर कई गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है. आरोप है कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा तय मानदेय नहीं दिया जा रहा था. साथ ही कर्मचारियों को EPF और ESI जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं.

 

सम्मान फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले विभाग ने आरोपों की जांच करायी थी. जांच में यह सामने आया कि 17 अप्रैल 2026 तक एंबुलेंस वाहनों का इंश्योरेंस नहीं कराया गया था. विभाग ने इसे अनुबंध की शर्तों और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन माना है.

 

उल्लेखनीय है कि सम्मान फाउंडेशन पर यह आरोप लगा था कि एंबुलेंस सेवा को सही तरीके से नहीं चलाने की वजह से आम लोगों को दिक्कतें होती है. विभाग की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है. एंबुलेंस के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से सेवा पर भी असर पड़ा.

 

विभाग ने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों और शिकायतों के आधार पर संस्था से जवाब मांगा था, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए सेवा प्रदाता के चयन तक सम्मान फाउंडेशन को 108 एम्बुलेंस सेवा जारी रखनी होगी, ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही