Search

 
 
 

HC में सरकार ने बताया - जमीन कब्जा करने वाले 162 लोगों के खिलाफ 190 केस दर्ज हुए

 
Ranchi : एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया है कि अब तक राज्य में अलग- अलग जगहों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और जमीन दलाली करने वाले 162 लोगों के खिलाफ 190 मामले दर्ज किए गए हैं. सरकार जमीन दलालों और जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती कर रही है. झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने यह जानकारी हाईकोर्ट को दी. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने के मामले पर लिए गए संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट को रांची शहर की सुरक्षा और पेट्रोलिंग से संबंधित जानकारी भी अदालत को दी. जिसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को क्राइम रिपोर्टिंग डाटा और यौन अपराधों से संबंधित पूरी जानकारी अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी.
इसे भी पढ़ें – आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-organizations-warned-of-bharat-bandh/">आदिवासी

संगठनों ने दी भारत बंद की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही