Search

सरकार ने अल्पसंख्यकों की समस्याओं के हल की पूरी कोशिश की : आलमगीर आलम

  • नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने की कार्यकारिणी की पहली बैठक
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पुराने विधानसभा सभागार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी की बैठक की गयी. बैठक में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मंजूर अंसारी एक मंझे हुए नेता हैं. निश्चित तौर पर इनके नेतृत्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का संगठन मजबूत होगा. उन्होंने कहा, सरकार ने अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की. संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें. 20 24 में बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकना है. देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपा हुआ नहीं है. महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है.

अल्पसंख्यकों को साथ लेकर बेहतर संगठन बनाने का प्रयास करेंगे : मंजूर अंसारी

चेयरमैन मंजूर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे हर संभव निभाने की कोशिश करूंगा. हम सभी का एक लक्ष्य होना चाहिए के किस तरह से कांग्रेस पार्टी को जिला, प्रखंड और पंचायतों में मजबूत करें. अल्पसंख्यक विभाग आप सभी को विश्वास दिलाता है कि सभी वर्गों के अल्पसंख्यकों को साथ लेकर बेहतर संगठन बनाने का प्रयास करेंगे. संगठन में सभी कर्मठ कांग्रेसी को जगह मिलेगी, जो संगठन के लिए दिन -रात लगे हुए रहते हैं.

बैठक में ये नेता मौजूद थे

बैठक में मंत्री बादल, डॉ एम तौसीफ, सचिव शमशेर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमैर खान, अख्तर असली गुलाम रब्बानी, महताब सिद्दीकी, हसनैन जैदी, हाजी सिकंदर, सलाम अंसारी, तस्लीम अंसारी, फैयाज केसर सहित कई उपस्थित थे. बैठक में सभी जिला के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन, कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए. कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य एजेंडा पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को मजबूत करना है. इसे भी पढ़ें – गलती">https://lagatar.in/universitys-fault-students-are-suffering-ajsu/">गलती

विश्वविद्यालय की, भुगत रहे छात्र : आजसू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp