Search

 
 
 

29 दिसंबर को होगा सरकार का एक साल पूरा, होगी कई योजनाओं की शुरुआतः CM

 
Sahebganj: नए साल में सरकार की गतिविधियों में तेजी आएगी. विकास की रफ्तार को गति दी जाएगी. इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है. सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साहेबगंज जिले के पतना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. 29 दिसंबर को झारखंड में महागठनबंधन सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है.इस मौके पर कई योजनाओं की सौगात जनता को दी जाएगी. जनहित से जुड़े मुद्दे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें किसी तरह की कोताही ना हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/on-completion-of-one-year-of-hemant-government-development-fair-will-be-held-in-every-district-and-capital-ranchi-in-full-swing/10863/">हेमंत

सरकार के एक साल पूरा होने पर राजधानी रांची समेत हर जिले में लगेगा विकास मेला, तैयारी जोरों पर

कोरोना की वजह से यह साल काफी उथल-पुथल भरा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2020 पूरी दुनिया के लिए उथल-पुथल भरा रहा. कोरोना महामारी की वजह से व्यवस्थाएं ठप हो गयीं. विकास की गति रुक गयी. झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा. लेकिन, वैश्विक महामारी के इस दौर में भी सरकार ने लोगों के जीवन को सुरक्षित  रखने के साथ उनके रोजगार की दिशा में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

काम करती रही. अब कोरोना के दौर से धीरे-धीरे उबर रहे हैं. जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को तेज करने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/the-battle-between-hemant-sarkar-and-nigam-reached-raj-bhavan/3487/">हेमंत

सरकार और निगम के बीच की लड़ाई राजभवन पहुंची

सभी समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता की समस्या हो या विकास में आने वाली अड़चनें, सभी का समाधान होगा. व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, जो कोरोना संकट से जूझ रही है. इस मौके पर जिले के अलग अलग इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को सुनायी. सीएम ने हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही