Search

खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही झारखंड सरकार, मिलेगा पूरा सहयोग- CM

  • 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन.
  • हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात सिमडेगा के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में शुरू हुई प्रतियोगिता
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर खेलों के माध्यम से राज्य के चहुंमुखी विकास को अपनी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने अपने दूसरे बजट 2021-22 में इसी को ध्यन में रख विशेष फोकस किया है. राज्य सरकार खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. सिमडेगा के एसएस बालिका उच्च विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में आयोजित 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में शिरकत कर रही 22 राज्यों की खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा, विधायक विक्सल कोनगाड़ी,  खेल एवं युवा कार्य विभाग सचिव पूजा सिंघल, हाकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निंगमबम, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- पार्षद">https://lagatar.in/ward-parsad-roshni-khalkho-gets-bail-accused-in-attack-on-cms-convoy/35497/">पार्षद

रोशनी खलखो को मिली बेल, सीएम के काफिले पर हमले की हैं आरोपी

हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात है इलाका

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह खेतों में फसलें उगाई जाती हैं उसी तरह यहां हॉकी खिलाड़ी तैयार होते हैं. इसलिए इसे हॉकी की नर्सरी के रूप में पूरी दुनिया जानती है. सिमडेगा, खूंटी और गुमला जैसे पिछड़े क्षेत्रों से दर्जनों अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं. सिर्फ सिमडेगा ने चार दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी देश को दिए हैं. जिले के करंगगुड़ी गांव से तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल की गई हैं. इसे भी पढ़ें- तीरथ">https://lagatar.in/tirath-singh-rawat-is-the-next-chief-minister-of-uttarakhand/35834/">तीरथ

सिंह रावत उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

खेल पदाधिकारी खिलाड़ियों की हो रही सीधी नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार">http://lagatar.in">लगातार

प्रयास कर रही है. इस सिलसिले में सभी जिलों में खेल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. वही, खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी सरकार कर रही है. बहुत जल्द 39 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का लाभ मिलने जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

  • रांची में हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है.
  • पहले चरण में राज्य के 15 विद्यालयों में एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा.
  • पूरे राज्य में सिदो- कान्हू क्लब बनाए जाएंगे, हर क्लब को 25 हज़ार रुपए मिलेगा.
  • सिमडेगा में 18.5 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. यहां हॉस्टल के अलावा वालीबॉल और बास्केटबॉल का भी कोर्ट होगा.
  • सिमडेगा जिले में आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक बिछाया जाएगा.
इसे भी देखें-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//