Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओबीसी को अनदेखा किया तो दोबारा सत्ता में नहीं आयेगी सरकार : लालचंद महतो

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने गुरुवार को कहा कि ओबीसी आरक्षण तय किये बिना झारखंड में पंचायत चुनाव कराना सरकार को महंगा पड़ेगा. लालचंद महतो राजभवन के सामने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसा नहीं करने पर अगले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. सरकार दोबारा लौट कर सत्ता में नहीं आयेगी.

ओबीसी को अनदेखा कर सरकार नहीं चल सकती

अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण तय कर लिया जाए. राज्य में ओबीसी की 56% आबादी है. ओबीसी को अनदेखा कर सरकार नहीं चल सकती है. सरकार को ओबीसी आरक्षण पर सोचना होगा. मौके पर इमाम सफी, गुलाम हुसैन ,विनोद नायक, पंकज मिश्र और डॉ. दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.

14 मई से होना है राज्य में पंचायत चुनाव

बता दें के राज्य में पंचायत चुनाव 14 मई से होने जा रहा है. नामांकन 17 अप्रैल से शुरू होंगे. इसकी घोषणा राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. डीके तिवारी ने 9 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी. इसे भी पढ़ें – पिछड़े">https://lagatar.in/raghuvar-targeted-hemant-sarkar-on-the-issue-of-reservation-for-backward-classes-in-panchayat-elections/">पिछड़े

वर्ग की पीठ में छुरा घोंपने का हेमंत सरकार ने किया है काम: रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही