Search

 
 
 

पांच साल तक नहीं हिलेगी सरकार,जनता का आशीर्वाद हमारे साथ : मंत्री आलमगीर आलम

 
Bokaro :  हम लोगों के साथ जनता का आशीर्वाद है. जनता के आशीर्वाद के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. जनता ने 5 वर्षों के लिए हमें जनादेश दिया है और हम 5 साल तक हर हाल में सरकार चलाएंगे. इस अवधि में कोई हिला नहीं सकता. उक्‍त बातें वित्त मंत्री आलमगीर आलम ने धनबाद से शादी समारोह में शामिल होकर रांची लौटने के दौरान बोकारो में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा क‍ि सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था, ज‍िसका पटाक्षेप हो गया है. हम शांति तरीके से सरकार चलाएंगे. एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की समस्‍या उत्पन्न हुई है. घटनाओं पर हमलोग नजर बनाए रखे हैं. पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है. राज्य में कोई भी कानून को हाथ में नहीं ले सकता. उसके लिए सरकार कटिबद्ध है और हम उन सभी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शांतिपूर्ण तरीके से राज्य में विकास की गति को तेज कर रही है और हम विकास के पथ पर अग्रसर हैं. हमारी सरकार ने जो वायदे किए हैं, उन वादों को हम पूरा करेंगे. हमलोग काम में भरोसा रखते हैं. इसे भी पढ़ें : इसे भी पढ़ें :  अच्‍छी">https://lagatar.in/good-news-100-posts-will-be-reinstated-in-5-medical-colleges-of-jharkhand-interview-on-16/">अच्‍छी

खबर : झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में 100 पदों पर होगी बहाली,16 को इंटरव्यू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही