Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार का आदेश नहीं होगी राज्य में कोई परीक्षा, बावजूद रिम्स फाइनल ईयर की परीक्षा अब तक कैंसिल नहीं, छात्रों का विरोध

Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि सूबे में होने वाली किसी भी तरीके की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. रांची विवि ने भी सभी परीक्षाएं स्थगित करने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. इसके बावजूद रिम्स एमबीबीएस फाइनल इयर परीक्षा अब तक नहीं टाली गयी है. छात्रों को अब तक संशय में रखा गया है. छात्र इसका विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि या तो परीक्षा स्थगित कर दी जाए या फिर ऑनलाइन ले ली जाये. छात्रों का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं है.एमबीबीएस फाइनल इयर में कुल 150 छात्र हैं जिन्हें परीक्षा देनी है.

हॉस्टल खाली करने का दिया गया आदेश

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने फाइनल इयर छात्रों को हॉस्टल खाली करने का आदेश जारी कर दिया है.इससे छात्र बहुत गुस्से में हैं. उनका कहना है कि अगर परीक्षा होगी तो फिर हॉस्टल खाली क्यों कराया जा रहा है. हॉस्टल खाली करने पर हम कहां रहकर परीक्षा देंगे. कैसे कई स्टूडेंट्स है जो राज्य और देश के बाहर के भी हैं. ऐसे में वो कहां रहकर परीक्षा देंगे.

परीक्षा देने वाले 12 छात्र हैं पॉजिटिव, 25 से अधिक के परिवार वाले संक्रमित

फाइनल इयर की परीक्षा देने वाले छात्रों में 12 छात्र अभी कोविड पॉजिटिव हैं. ये सभी छात्र हॉस्टल नंबर 8 में आइसोलेटेड हैं. इसके अलावा 25 से अधिक छात्रों के परिवार वाले संक्रमित हैं. इन छात्रों को रिम्स प्रबंधन की तरफ से परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा. पॉजिटिव छात्रों को सीधे सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने को कहा गया है. इससे छात्र नाराज हैं उनका कहना है कि परीक्षा 3 मई से होगी इस दौरान कई और छात्र भी पॉजिटिव हो सकते हैं. एमबीबीएस छात्रों का कहना है कि जब राज्य के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज का एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है, तो फिर रिम्स में होने वाली परीक्षा क्यों नहीं टाली जा सकती.

छात्र इंटर्न के तौर पर ड्यूटी देने को तैयार

एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों का कहना है कि फाइनल ईयर कंप्लीट करने के बाद उन्हें एक साल इंटर्न के तौर पर ड्यूटी करना होता है. स्टूडेंट्स का कहना है कि प्रबंधन चाहे तो उनसे ड्यूटी करा ले. वे ड्यूटी को तैयार हैं. फाइनल ईयर परीक्षा बाद में भी ली जा सकती है, या ऑनलाइन ही ले ली जाये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही