Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सभी पुलिस कैंप का जीर्णोद्धार करेगी सरकार : हेमंत सोरेन

  • जैप-1 परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों का किया उद्घाटन
कहा –  • हमारी सरकार की सोच है कि जवानों को उनके काम के दौरान मिले एक बेहतर माहौल • जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा. मुख्य घोषणाएं • कार्य क्षेत्र में आने-जाने, खाने-पीने, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करना.  • जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना. • जवानों के वर्कआउट, कसरत के लिए जिम की व्यवस्था. Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वह ग्रामीण इलाकों में ही क्यों नहीं हो, का जीर्णोद्धार करेगी. सभी कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं (पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं) जोड़ेगी, ताकि ड्यूटी के दौरान पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. हमारी सरकार की सोच है कि जवानों को अपने काम के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल मिल सके. मुख्यमंत्री शुक्रवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/20rc_m_228_20012023_1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />

2022 में घोषणाएं की थी, आज पूरा हो रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैप-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा, क्योंकि आज इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है. वर्ष 2022 में जैप - 1 के स्थापना दिवस के मौके पर वे यहां आए थे, तभी उन्होंने तय किया था कि इस परिसर को एक नया रूप और पहचान दिलाएंगे. यह आज पूरा हुआ है. अब जब भी यहां कोई आयेगा, तो परिसर के बदलाव को देखेंगे. जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा. इस अवसर पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजी रेल अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रशांत सिंह, एसीबी के महानिदेशक सह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के अध्यक्ष–सह-प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, जवान एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/20rc_m_229_20012023_1.jpg"

alt="" width="688" height="1032" />

पुलिस कर्मियों की हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास

हेमंत सोरेन ने कहा, हमारी सरकार पुलिसकर्मियों की हर जरूरतों और उनकी हर समस्याओं को पूरा करने का प्रयास कर रही है. इस दिशा में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की. • आने वाले दिनों में पुलिसकर्मियों को कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा, खाने-पीने की सुविधा, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करना. • पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए कार्य योजना तैयार करना. • पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था करना. • पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराना. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/20rc_m_225_20012023_1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />

नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में जवानों की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड में एक बेहतर माहौल बनाने में पुलिस बल के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने, जनता की सुरक्षा, राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बनाए रखने में बहुमूल्य योगदान दिया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैप-1, रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया. मौके पर वाहिनी की बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले किया गया. वाहिनी के जवानों द्वारा खुखरी ड्रिल के बाद मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई. इसे भी पढ़ें – अवसर">https://lagatar.in/opportunities-jpsc-will-appoint-223-assistant-professors-in-various-universities-and-39-principals-in-plus-two-schools/">अवसर

: विभिन्न यूनिवर्सिटी में 223 असिस्टेंट प्रोफेसर और प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल की नियुक्ति करेगा जेपीएससी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही