Ranchi : झारखंड के आदिम जनजाति समुदाय बहुल ग्राम के निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलंत ग्राम क्लीनिक की शुरुआत होगी. इसके संचालन और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 5 करोड़ 19 लाख 96 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है. गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न जिले में लगभग 75,000 परिवार आदिम जनजाति समुदाय से हैं, जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत ही विकट परिस्थितियों में रहते हैं. खासकर गंभीर बीमारी और गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचने में कठिनाई होती है. ऐसे में चलंत ग्राम क्लीनिक के माध्यम से इनका इलाज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/tribal-village-of-pm-awardee-district/">पीएम
अवार्डी जिले के आदिवासी गांव का हाल बेहाल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
पत्नियां, 30 से ज्यादा बच्चे, नाम है ”रूपचंद” [wpse_comments_template]
अवार्डी जिले के आदिवासी गांव का हाल बेहाल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
100 चलंत चिकित्सा दलों का किया जाएगा गठन
चलंत ग्राम क्लीनिक के लिए 100 चलंत चिकित्सा दलों का गठन किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है. वहीं क्लीनिक में ओपीडी, प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद देखभाल की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श और गर्भनिरोधक दवाओं का वितरण किया जाएगा. वहीं एनीमिया और अन्य गैर संचारी रोग जैसे- रक्तचाप व मधुमेह की जांच की व्यवस्था रहेगी. टीबी-मलेरिया जांच और वेक्टर बोर्न डिजीज व कालाजार का इलाज किया जाएगा.चिकित्सकों के द्वारा प्रदान की जाएगी 8 घंटे की सेवा
चलंत ग्राम क्लीनिक की स्थापना जनजाति बहुल ग्राम के सरकारी भवन जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, विद्यालय भवन में किया जाएगा. ग्राम क्लीनिक में कम से कम 8 घंटे चिकित्सकों के द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी. सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग के अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में जागरुक भी किया जाएगा.किस जिले में कितने चिकित्सकों की टीम
रांची : 01 पूर्वी सिंहभूम: 03 धनबाद: 01 बोकारो: 01 गुमला: 04 सरायकेला-खरसांवा: 01 सिमडेगा: 01 पश्चिमी सिंहभूम: 01 देवघर: 01 पलामू: 09 चतरा: 01 दुमका: 06 गोड्डा: 04 गढ़वा: 36 जामताड़ा: 02 कोडरमा: 01 लातेहार: 02 पाकुड़: 11 साहिबगंज: 10 हजारीबाग: 01 लोहरदगा: 02 रामगढ़: 01 कुल: 100 इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/50-wives-more-than-30-children-name-is-roopchand/">50पत्नियां, 30 से ज्यादा बच्चे, नाम है ”रूपचंद” [wpse_comments_template]