Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ के 28 बुजुर्ग ईसाइयों को अक्टूबर में गोवा की तीर्थयात्रा कराएगी सरकार

Advertisement
Advertisement

गरीबों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मिलेगा लाभ

Pakur : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य सरकार सभी धर्मों के बीपीएल वर्ग के बुजुर्गों को देश के धार्मिक स्थलों का मुफ्त दर्शन करा रही है. इसी के तहत अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईसाई समुदाय के बुजुर्गों को गोवा के तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा. इसमें पाकुड़ जिले 28 ईसाई बुजुर्ग शामिल होंगे. आईआरसीटीसी की ओर से विशेष ट्रेन से इन्हें गोवा ले जाया जाएगा. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक अंजली यादव के निर्देश पर इसकी तैयारी की जा रही है. इसके लिए तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए. साथ ही वह पहले इस प्रकार की तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया हो. इच्छुक लोगों को  सभी जरूरी कागजात के साथ 28 सितंबर से पहले सरकार के टूरिज्म विभाग के पास आवेदन करना है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-teachers-should-provide-quality-education-to-children-dse/">जामताड़ा

: बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें शिक्षक- डीएसई  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही