Search

 
 
 

कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के शिक्षकों के समायोजन पर फैसला लेगी सरकार- जगरनाथ महतो

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12 वें दिन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन करेगी. हालांकि इससे पहले सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश और दूसरे राज्यों की स्थिति की समीक्षा भी जरूर करेगी. इसे भी पढ़ें - किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-melody-of-dhol-jhal-and-manjire-reverberated-in-meena-bazar-every-man-painted-in-the-color-of-fagua/">किरीबुरु

: ढोल, झाल और मंजीरे  की धुन मीना बाजार में गूंजी, हर आदमी फगुआ के रंग में रंगा

पूर्णकालिक शिक्षकों की नियमित नियुक्ति में 25 प्रतिशत आरक्षण

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने यह भी कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षकों की नियमित  नियुक्ति में 25 प्रतिशत आरक्षण देगी. कस्तूरबा विद्यालय बहुत अच्छा काम कर रहा है. नियमित नियुक्ति में रोस्टर का पालन करना होगा. सरकार इसकी समीक्षा करेगी और नियमानुसार काम करेगी. इसे भी पढ़ें - माटी">https://lagatar.in/mati-kala-board-will-be-reconstituted-soon-minister-mithlesh-thakur/">माटी

कला बोर्ड का जल्द होगा पुर्नगठन- मंत्री मिथलेश ठाकुर

शिक्षक और कर्मचारी काफी कम मानदेय पर काम कर रहे हैं

विधायक प्रदीप यादव ने सदन में पूछा कि राज्य में एसटी - एससी, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के 1,35,500 छात्राएं 203 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों एवं 57 झारखण्ड आवासीय बालिका स्कूलों में 16 वर्षों से बेहतर शिक्षा ले रही है. उनका परिणाम भी अन्य विद्यालयों से अच्छा है. लेकिन इन विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षक एवम शिक्षकोत्तर कर्मचारी आज भी अस्थायी रूप से ही सरकारी विद्यालयों में काफी कम मानदेय पर काम कर रहे हैं. प्रदीप यादव ने सरकार से हरियाणा व अन्य राज्यों के तर्ज पर इन शिक्षकों को स्थायी करने की मांग की. इसे भी पढ़ें - सदन">https://lagatar.in/the-matter-of-lathi-charge-on-the-nutrition-sakhi-raised-in-the-house-neera-yadav-said-a-lot-of-injustice-happened/">सदन

में उठा पोषण सखी पर लाठीचार्ज का मामला, नीरा यादव ने कहा- बहुत अन्याय हुआ

मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है

जगरनाथ महतो ने कहा कि अभी कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकोत्तर कर्मियों की परेशानी को देखते हुए 18 फरवरी 2022 को उनके मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-bjp-mla-amar-bauri-sitting-on-dharna-demanding-hanging-of-petrwar-rape-accused/">झारखंड

विधानसभा : पेटरवार दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक अमर बाउरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही