Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठाकुरगांव- ईटहे पथ के लिए 14 लोगों की जमीन लेगी सरकार

Ranchi : मांडर में ठाकुरगांव- ईटहे पथ परियोजना का कार्य शुरू हो गया है. जिला प्रशासन के भू अर्जन विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस पथ के लिए कुल 14 लोगों की 1. 715 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. यह जमीन मांडर अंचल कार्यालय के अंतर्गत है. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस जमीन की खरीद -बिक्री नहीं की जायेगी. साथ ही किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो 60 दिनों के अंदर भू अर्जन कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है.

इन लोगों की जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण

जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, उनमें करमा उरांव, चपेया उरांव, मो. युगुवार, खला उरांव, दाऊद उरांव, ननका उरांव, बिरसा उरांव, बुधवा उरांव, मांगा उरांव, महादेव उरांव, मोहर उरांव, मंगरू उरांव और सकलू उरांव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – आईएसकेके">https://lagatar.in/iskks-7-senior-officers-became-national-karate-judges-got-promotion/">आईएसकेके

के 7 वरिष्ठ अधिकारी बने राष्ट्रीय कराटे निर्णायक, मिली प्रोन्नति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही