Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी की छापेमारी में मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री का नाम जोड़ने वाले मीडिया संस्थानों पर सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : ईडी की छापेमारी में मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री का नाम जोड़ने वाले मीडिया संस्थानों पर सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी. मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि राज्य में चल रही ईडी की छापेमारी के संदर्भ में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम आरोपी के साथ जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करता है. कुछ मीडिया द्वारा प्रसारित किया जा रहा समाचार स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि इसमें जानबूझकर मुख्यमंत्री को किसी व्यक्ति से जोड़ने का प्रयास हो रहा है. यह किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के सार्वजनिक पद की गरिमा का पूर्ण उल्लंघन है.

कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जायेंगे

झारखंड सरकार ने भारत सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई सभी जांचों और कार्रवाइयों में अब तक हरसंभव सहयोग प्रदान किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय सार्वजनिक महत्व के रोजमर्रा के मामलों पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता का पूरी तरह से समर्थन करता है. हालांकि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्मों का प्रचार-प्रसार और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राज्य के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की खतरनाक प्रवृत्ति मीडिया के एक वर्ग के स्पष्ट इरादों को बताती है. यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. यदि झारखंड सरकार को दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट और ट्वीट/डिजिटल पोस्ट डालने के और मामले का पता चलता है, तो उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जायेंगे.
इसे भी पढ़ें- प्रेम">https://lagatar.in/both-ak-47-and-bullets-recovered-from-prem-prakashs-ranchi-district-force-jawan-both-suspended/">प्रेम

प्रकाश के यहां से बरामद दोनों एके-47 और गोलियां रांची जिला बल के जवान की, दोनों सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही