Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य : सीएम

Advertisement
Advertisement
  • हेमंत सोरेन ने की नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 की तैयारियों की समीक्षा
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में बैठक कर नेतरहाट इको रिट्रीट- 2023 की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में टूरिज्म विभाग के अधिकारियों ने पीपीटी प्रजेंटेशन के जरिये आयोजन से संबंधित जानकारी सीएम के सामने रखी. सीएम ने कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट-2023 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करना है, ताकि झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान मिल सके. कहा कि नेतरहाट इको-रिट्रीट फेस्टिवल पर्यटकों के लिए आकर्षक, सुंदर एवं निवेश की संभावनाओं वाला झारखंड के बारे में जानने का एक शानदार अवसर है. इको रिट्रीट फेस्टिवल का उद्देश्य पर्यटकों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों को भी यहां निवेश के लिए आकर्षित करना है.

स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें

सीएम ने कहा कि यह आयोजन राज्य में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में भी मदद करेगा. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें. उन्होंने आयोजन स्थल के आसपास के घरों को सजाने, रोड कनेक्टिविटी और विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में आने वाले सभी मेहमानों और पर्यटकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखने, उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में भी सीएम ने बात की. नेतरहाट में एक स्थायी चिल्ड्रन पार्क की स्थापना करने का भी निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव, आईपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्शी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/39-dengue-patients-and-five-chikungunya-patients-found-in-jharkhand/">झारखंड

में मिले डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही